कार चलाना हर किसी का सपना होता है। लोग इस सपने को पूरा करने के लिए कार खरीद तो लेते हैं लेकिन उसे मेंटेन करना और बढ़ती महंगाई के बीच जेब पर बढ़ते वजन को सहना हर किसी के बस की बात नहीं है। इन सबके बीच अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स की बीट डीजल महंगाई के दौर में एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है। एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फीचर्स वाली इस कार को महंगाई को मात देने वाली कार कहा जाता है।
जनरल मोटर्स की 'बीट डीजल' मौजूदा समय में महंगे ईंधन को मात देने का सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती है। बीट डीजल की माइलेज इसकी सबसे बड़ी जीत है। सामान्य ड्राइविंग परिस्थितियों में शहरी भीड़-भाड़ में आसानी से 18 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज और हाइवे पर आसानी से 20 किलोमीटर प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर देती है। वहीं, अगर दूसरी खासियत की बात करें तो 3 सिलेंडर 1.0 लीटर इंजन है। चार लोग तो फिर भी सुविधाजनक महसूस कर सकते हैं लेकिन पांचवें व्यक्ति के कार में बैठते ही स्पेस की कमी साफ तौर पर दिखती है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जाने महंगाई को मात देने वाली एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फीचर्स वाली इस कार के बारे में-
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)