विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> And Bank Account Will Be Based On The Cash Subsidy

आधार और बैंक खाता होने पर ही मिलेगी नकद सब्सिडी

बिजनेस ब्यूरो | Dec 19, 2012, 02:10AM IST
 
 


कवायद
पहले चरण के 51 जिलों में से जिसकी तैयारी पूरी नहीं होगी उसमें 10 जनवरी को शुरू करेंगे योजना
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जल्द ही होने वाली बैठक में 16 मंत्री देंगे तैयारियों का जायजा
किसी भी जिले में चरणबद्ध तरीके से लागू नहीं होगी स्कीम, पूरे जिले को एक साथ ही देंगे फायदा

एक जनवरी से देश के चुनिंदा 51 जिलों में विभिन्न सामाजिक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को नकद सब्सिडी देने की तैयारी तेजी से चल रही है। हालांकि यह साफ है कि नकद सब्सिडी उन्हीं लाभार्थियों को मिल पाएगी जिनके पास आधार नंबर और बैंक अकाउंट है। ऐसा माना जा रहा है कि एक जनवरी 2013 तक देश के करीब 30 से 35 जिलों में इस तैयारी को अंजाम दे दिया जाएगा।


सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जल्द होने वाली बैठक में यूपीए सरकार की प्रमुख योजनाओं के लिए नकद सब्सिडी शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में 16 मंत्रियों के भाग लेने की उम्मीद है।


माना जा रहा है कि इसमें मंत्रियों से कहा जा सकता है कि किसी जिले में नकद सब्सिडी को चरणबद्ध तरीके से शुरू नहीं किया जाएगा और यदि किसी जिले की तैयारी पूरी नहीं होगी तो फिर उसको पूरे को ही अगले चरण के लिए छोड़ दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एक जनवरी तक 30 से 35 जिलों में तैयारी पूरी हो सकती है और चिन्हित 51 जिलों में से बाकी बचे जिलों में 10 जनवरी से इस स्कीम को लांच किया जा सकता है।


सूत्रों का कहना है कि सरकार ने नकद सब्सिडी के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी के लिए आदेश दिए हैं और आगामी बैठक में लाभार्थियों की सूची डिजिटल रूप में नाम, पते और आधार नंबर के साथ तैयार करने को कहा जा सकता है। सभी बैंकों को आधार नंबर देने के लिए प्राधिकृत किया गया है। ऐसे में लांचिंग की तारीख तक 95 फीसदी आधार नंबर और 95 फीसदी से ज्यादा बैंक खातों का काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment