विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Apple CEO Pay Package Drops 99% From 2011

99 फीसदी गिरी एपल के सीईओ की सैलरी

Agencies | Dec 28, 2012, 10:24AM IST
 
 


न्‍यू यॉर्क. आई फोन और आई पॉड जैसे नायाब प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक की सैलरी में साल भर के भीतर 99 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के दिवंगत सीईओ स्‍टीव जॉब्‍स के उत्‍तराधिकारी के तौर पर कुक को साल भर पूरे हो गए हैं। साल भर पहले एप्पल के सीईओ टिम कुक की सैलरी 378 मिलियन डॉलर थी, जो अब महज 4.17 मिलियन डॉलर रह गई है।

कुक ने अगस्‍त 2011 में एप्पल की कमान संभाली थी। उस वक्‍त उनकी तनख्‍वाह भी 2010 में उनकी सैलरी की तुलना में काफी कम थी। 2010 में जब कुक कंपनी के सीओओ थे, तब उनकी तनख्‍वाह 2012 के मुकाबले 14 गुना अधिक थी।

कंपनी ने यह भी कहा है कि कुक को 2012 के लिए कोई स्‍टॉक अवॉर्ड भी नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि साल भर पहले कुक को बतौर स्‍टॉक अवॉर्ड 376.2 मिलियन डॉलर मिले थे।

कुक ने जब एपल के सीईओ की कुर्सी संभाली थी तब से कंपनी के शेयरों में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि बीते अक्‍टूबर में एक शेयर की कीमत 700.10 डॉलर के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच गई थी तब से अब तक इनमें 27 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

रतन टाटा ने पौने 5 लाख करोड़ के साम्राज्य के साथ साइरस को दी 3 सलाह
रतन टाटा को चार बार हुआ प्‍यार, अमेरिका के साथ छूटी गर्लफ्रेंड 
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment