सामने आया मुकेश-अनिल अंबानी का स्विस बैंक एकाउंट नंबर
dainikbhaskar.com
| Dec 10, 2012, 13:48PM IST

देश के नामी कारोबारी अंबानी भाईयों पर अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से हमला बोला है। केजरीवाल ने मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के स्विस बैंक के कथित अकाउंट नंबर को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने कहा कि एचएसबीसी बैंक के अकाउंट नंबर्स 5090160983 और 5090160984 अंबानी बंधुओं के नाम पर हैं।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)
केजरीवाल का कहना है कि इससे पहले भी अंबानी बंधुओं के स्विस बैंक में खाते होने की बात कही थी, लेकिन तब अंबानी बंधुओं ने इस आरोप को खारिज कर दिया था। अब मेरे पास अनिल और मुकेश अंबानी के एकाउंट नंबर्स भी हैं।









