विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Barley Exporters And Industry Demands Faster

निर्यातकों व उद्योग की मांग से जौ में तेजी

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 12, 2012, 01:29AM IST
 
 


चालू सीजन में जौ की बुवाई का क्षेत्र घटने से उत्पादन गिरने के आसार


1,300 प्रति क्विंटल तक हैं जौ के भाव उत्पादक मंडियों में
1,450 के स्तर पर पहुंच गए हैं गुडग़ांव पहुंच भाव


निर्यातकों के साथ माल्ट कंपनियों की मांग बढऩे से महीने भर में जौ की कीमतों में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आकर गुडग़ांव पहुंच भाव 1,400-1,450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। चालू रबी में जौ की बुवाई में कमी आई है जबकि खाड़ी देशों की मांग अच्छी बनी हुई है। ऐसे में मौजूदा कीमतों में और भी आठ-दस फीसदी की तेजी आने की संभावना है।


इम्पीरियल माल्ट लिमिटेड डायरेक्टर संजय यादव ने बताया कि जौ में खाड़ी देशों की आयात मांग अच्छी बनी हुई है जिससे महीने भर में ही कीमतों में करीब 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ चुकी है। निर्यातक मुंदड़ा बंदरगाह पर 1,550 रुपये प्रति क्विंटल की दर से जौ की खरीद कर रहे हैं। माल्ट कंपनियों की खरीद भी बराबर बनी हुई है तथा नई फसल की आवक चार महीने बाद शुरू होगी। माल्ट उद्योग में गर्मियों में हर महीने 35 से 40 हजार टन जौ की खपत होती है जबकि इस समय 25 से 30 हजार टन की हो रही है। ऐसे में मौजूदा कीमतों में और भी तेजी की संभावना है।


श्री गिरराज ट्रेडिंग कार्पोरेशन के प्रबंधक सीताराम शर्मा ने बताया कि उत्पादक मंडियों में जौ का स्टॉक कम है जबकि बीयर निर्माताओं की मांग अच्छी बनी हुई है। उत्पादक मंडियों में जौ के दाम बढ़कर 1,300 रुपये और गुडग़ांव पहुंच 1,400 से 1,450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। उन्होंने बताया कि इस समय राजस्थान में करीब 10 लाख बोरी जौ का स्टॉक बचा हुआ है। माल्ट कंपनियों के पास भी करीब आठ से लाख बोरी का स्टॉक अभी बचा हुआ है।


कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में जौ की बुवाई घटकर 5.53 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुवाई 6.02 लाख हैक्टेयर में हुई थी। जौ उत्पादन में अग्रणी राज्य राजस्थान में जौ की बुवाई पिछले साल के 2.71 लाख हैक्टेयर से घटकर 2.47 लाख हैक्टेयर में हुई है। वर्ष 2011-12 में देश में जौ का 16.1 लाख टन का उत्पादन हुआ था।


एनसीडीईएक्स पर जनवरी महीने के वायदा अनुबंध में महीने भर में जौ की कीमतों में 9.5 फीसदी की तेजी आ चुकी है। 12 नवंबर को जनवरी महीने के वायदा अनुबंध में जौ का भाव 1,398 रुपये प्रति क्विंटल था जबकि मंगलवार को भाव 1,532 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment