मंगलवार को अमेरिका से आए आंकड़ों कंज्यूमर कांफिडेंस में आई गिरावट ने बेसमेटल में गिरावट ला दी | आज का दिन आंकड़ों के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, साथ ही बेसमेटल पर दबाव बनाने वाला भी| युरोप के हालात अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं जिसके चलते बेसमेटल में गिरावट निश्चित तौर पर बनी हुई है| आज के कारोबार में हालांकि चीन से निकल रहे आंकड़े बाजारों को प्रभावित करेंगे लेकिन सबसे ज्यादा असर युरोप और अमेरिका के आंकड़ों का दिखाई देगा| युरोप के खरीददारी के आंकड़े और युरोप के ग्राहकों का बाजारों के प्रति विश्वास, आज बाजार में अपना असर दिखाएगा| अमेरिका के रोजगार के आंकड़े बाजारों की दिशा तय करेंगे| आज आने वाले आंकड़े अगले एक हफ्ते तक अपना असर बनाए रखेंगे| बहरहाल आंकड़ों के कमजोर रहने की उम्मीद है जो बेसमेटल को भी कमजोर करेंगे| कॉपर बीते एक हफ्ते से 415 रुपए से 425 रुपए के दायरे में कारोबार कर रहा है| और आज ये दायरा टूटता नजर आ रहा है | आज कॉपर में 419 रुपए के स्तर पर बिकवाली करके चलने की सलाह है| आज अगर कॉपर 415 रुपए के स्तर को तोड़ने में कामयाब होता है तो कॉपर में 410-411 रुपए के स्तर देखने को मिल सकते हैं| वहीं निकिल में 1040 रुपए पर बिकवाली की सलाह है, निकिल में 1005 रुपए के स्तर देखे जा सकते हैं| लेड में 108 रुपए के टार्गेट के लिए 110.20 रुपए पर बिकवाली की सलाह है| ज़िंक में 103 रुपए के टार्गेट के लिए 105 रुपए पर बिकवाली की जा सकती है| सोना और चांदी के लिए भी आज का दिन खासा अहम है| हालांकि सोना और चांदी में लंबी अवधि में बहुत ज्यादा मजबूती नजर नहीं आ रही| वहीं एग्रो कमोडिटीज़ में एमसीएक्स पर इलायची में बिकवाली करने पर फायदा देखने को मिल सकता है | इलायची में 675 रुपए प्रति किलो पर बिकवाली की जा सकती है| इलायची जल्द ही 630 रुपए के स्तर पर कारोबार करती नजर आ सकती है| कपास में फिलहाल बिकवाली हावी रहेगी| कपास में 850 रुपए के टार्गेट के लिए बिकवाली की जा सकती है|
रुपा मैहत्ता
एमडी, स्मृत्ति कमोडिटीज़