मैं जीवन सरल के बार में जानना चाहता हूं। मैं 10 साल तक प्रत्येक महीने इस पॉलिसी में 5,000 रुपये का निवेश करना चाहता हूं। मुझे 10 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा?-देविंदर ओहरी, जालंधर—जीवन सरल भारतीय जीवन बीमा निगम का एंडोमेंट प्लान है। इसके तहत मासिक प्रीमियम का 240 गुना तक जीवन बीमा कवर देने की व्यवस्था है। एंडोमेंट पॉलिसी होने की वजह से इस पॉलिसी से 5-6 प्रतिशत से अधिक रिटर्न की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। मान लें कि आपको 5,000 प्रति महीने के निवेश पर 6 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो परिप`ता पर आपको 8.16 लाख रुपये प्राप्त होंगे। इतनी ही राशि का निवेश अगर आप किसी बैलेंस्ड म्यूचुअल फंड में करेंगे तो सुरक्षित तौर पर 10 प्रतिशत के रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। इस प्रकार, 10 साल बाद आपके पास 10.07 रुपये का कोष होगा। हमारा सुझाव होगा कि अगर आप जीवन बीमा लेना चाहते हैं तो जरूरत के मुताबिक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लें और शेष राशि का निवेश सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए बैलेंस्ड म्यूचुअल फंड में करें।
मेरी उम्र 29 वर्ष है और मैं एक एमएनसी में नौकरी करता हूं। मुझे 5-6 साल बाद 25 लाख रुपये चाहिए। इसके लिए मुझे कितने पैसों का निवेश करना चाहिए? मैं एकमुश्त 50,000 रुपये का निवेश करने के बाद एसआईपी के जरिए निवेश जारी रखना चाहता हूं। मेरा मासिक वेतन 17,000 रुपये है। कृपया मार्गदर्शन करें।-युवराज धीमान, चंडीगढ़—हां, आप 50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश कर उसी फंड में एसआईपी के जरिये निवेश कर सकते हैं। लेकिन, निवेश की राशि और समय-सीमा को देखते हुए मुझे यह लक्ष्य प्राप्त होता नहीं लगता। अगर अगले 6 साल में 50,000 रुपये की एकमुश्त राशि के अतिरिक्त आप अपने वेतन के 50 प्रतिशत का निवेश एसआईपी के जरिए करते हैं, तब भी अधिकतम 15 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से आप मात्र 10.8 लाख रुपये ही संचित कर पाएंगे। 25 लाख रुपये के लिए आपको हर महीने 21,000 रुपये का निवेश करना पड़ेगा। लेकिन आप निराश न हों, निवेश की शुरुआत कीजिए और समय के साथ निवेश की राशि में इजाफा करें साथ ही मेरा सुझाव होगा कि समय-सीमा बढ़ा कर 10 साल कर दें। आप निवेश के लिए एचडीएफसी टॉप 200 फंड, डीएसपीबीआर टॉप 100, रिलायंस रग्युलर सेविंग्स फंड-इ`िटी प्लान और सुंदरम बीएनपी पारिबा के स्माइल फंड का चयन कर सकते हैं।
मेरी उम्र 34 साल है और मेरी मासिक आय 25,000 रुपये है। 15 साल बाद मुझे 25 लाख रुपये की जरूरत होगी। मैं प्रति माह अधिकतम 3,000 रुपये बचा सकता हूं। कृपया मेरा मार्गदर्शन करें।-विपिन कश्यप, लुधियाना—पंद्रह साल में 25 लाख रुपये जमा करने के लिए अगर हम 15 प्रतिशत सालाना रिटर्न के हिसाब से गणना कर देखें तो आपको 4,100 रुपये प्रति माह बचाने की जरूरत होगी। 3,000 रुपये प्रति माह के निवेश से आप 18.27 लाख रुपये बचा पाएंगे। आपका यह लक्ष्य दीर्घावधि का है और समय के साथ आप निवेश की राशि बढ़ा भी सकते हैं। अगर आप प्रत्येक निवेश की राशि 6 प्रतिशत बढ़ाते चलें तो इस लक्ष्य को पा सकते हैं। आप डीएसपीबीआर इ`िटी फंड और रिलायंस रग्युलर सेविंग्स का चयन कर सकते हैं।हेमंत बेनीवाल सीईओ, आर्क फाइनैंशियल प्लानर