विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> पहले ही दिन भारती इंफ्राटेल की दुर्गति

पहले ही दिन भारती इंफ्राटेल की दुर्गति

बिजनेस ब्यूरो | Dec 29, 2012, 01:02AM IST
 
 


खस्ताहाल
220 प्रति शेयर के दाम पर सूचीबद्ध हुए थे शेयर
191.20 बंद भाव रहा बीएसई में कंपनी के शेयरों का
191.20 के स्तर पर बंद हुए बीएसई में कंपनी के शेयर

पिछले दो वर्षों के सबसे बड़े प्रारंभिक पब्लिक ऑफर (आईपीओ) को सूचीबद्धता के पहले ही दिन बड़ी दुर्गति झेलनी पड़ी। भारती इंफ्राटेल के शेयरों को घरेलू शेयर बाजार में सूचीबद्धता के दिन ऐसा झटका लगा, कि बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर 13 फीसदी तक टूट गए।


इंट्रा-डे में 14 फीसदी तक टूट जाने के बाद कंपनी के शेयर 13 फीसदी गिरावट के बाद 191.20 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर स्थिर हो सके। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 4,118 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी और 220 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी कंपनी के शेयरों को कोई मदद नहीं मिली।


शुक्रवार को कारोबार के आखिर में एनएसई में भारती इंफ्राटेलके शेयर 13.18 फीसदी गिरकर 191 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस बाजार में इंट्रा-डे में कंपनी के शेयर 200.85 रुपये के उच्च स्तर को ही छू सके, जबकि निचले स्तर पर ये 188.65 रुपये तक गिर गए थे। हालांकि कंपनी के आईपीओ को 1.30 गुना अभिदान मिला था।लेकिन निवेशकों ने इसके शेयरों में दिलचस्पी नहीं दिखाई।


वर्तमान में भारती इंफ्राटेल का बाजार मूल्य 36,110 करोड़ रुपये है। कंपनी ने संस्थागत निवेशकों के लिए इश्यू का मूल्य 220 रुपये रखा था।खुदरा निवेशकों को कंपनी ने छूट के साथ 210 रुपये के हिसाब से शेयरों का आवंटन किया।


कंपनी ने आईपीओ के तहत कुल 18.89 करोड़ शेयर जारी किए थे। इसमें खुदरा निवेशकों के जरिए कंपनी ने करीब 1,388 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने कहा था कि वह आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का उपयोग विस्तार योजनाओं के लिए करेगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment