विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> News >> बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी कर सकती है टीवीएस

बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी कर सकती है टीवीएस

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 04, 2012, 02:03AM IST
 
 


मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक इस पर फैसला संभव
साझेदारी से तकनीकी तौर पर टीवीएस को होगा फायदा
हाई-एंड बाइक्स की श्रेणी में शामिल हो सकेगी टीवीएस
कंपनी ने सोमवार को लांच की नई बाइक फिनिक्स
ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत है 49,990 रुपये

भारतीय दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी कर सकती है। कंपनी यह साझेदारी दुपहिया वाहनों को लेकर कर सकती है। टीवीएस के प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) एच. एस. गोइंडी ने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है और मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक इस बारे में फैसला हो सकता है।


हालांकि, उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि यह साझेदारी किस प्रकार की होगी। हालांकि, यह संभावित है कि अगर टीवीएस बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी करती है तो कंपनी को तकनीकी तौर पर फायदा होगा जिसके जरिए टीवीएस हाई-एंड बाइक्स के क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेगी।


कंपनी ने सोमवार को 125 सीसी की नई बाइक 'फिनिक्स 125' को लांच किया है। कंपनी ने ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 52,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है। गोइंडी ने बताया कि एक्जीक्यूटिव सेगमेंट में हर महीने तकरीबन 4,00,000 मोटरसाइकिल बिकती हैं और इस बाजार में हम 5-7 फीसदी हिस्सेदारी की उम्मीद करते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी को हर महीने 20,000 फिनिक्स 125 बिकने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कंपनी फरवरी 2013 से इस बाइक का निर्यात भी शुरू कर देगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment