जी हां अभी तक आपने ऐसे ऑफर कपड़ो या जूतों पर सुने होंगे लेकिन ऐसा रियल एस्टेट बाजार में भी हो रहा है। यानी आप अगर एक घर खरीदेंगे तो दूसरा मुफ्त मिलेगा। आयरलैंड के एक एजेंट ने यह घोषणा की है कि उसके पास बहुत सारे ऐसे मकान हैं जो बिकने के लिए तैयार हैं। इन घरों को खरीदने वाले को दूसरा घर एकदम फ्री मिलेगा।
एजेंट ब्रैंडान मेकग्लिन के मुताबिक उसकी सेल्स बुक में बहुत सारे घर और उसके पते दर्ज हैं ग्राहकों को जो भी मकान पसंद आता है वो ले सकता है उसके साथ उसे वो एक और मकान बिल्कुल फ्री में देगा। लेकिन शर्त यह है कि उसे मकान कम से कम 85 हजार पाउंड का खरीदना होगा।
आपको बता दें कि यूरोपीय देशों में कर्ज संकट सर चढ़कर बोल रहा है सभी तरह के उद्योग धंधे मंदे पड़े हैं ऐसे में रियल एस्टेट की हालत भी खस्ता है। आयरलैंड भी उन देशों में शामिल हैं जिनके डिफॉल्ट होने की संभावना है, ऐसे में अपना बिजनेस बनाए रखने के लिए कंपनियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं।
Related Articles:
अब सस्ते घर का सपना हुआ साकार
पंजाब में गरीबों को सस्ते घर की अधिसूचना जल्द
अब घर बैठे ही आवेदन कीजिए ब्रिटेन के वीसा के लिए
घर फूंक कर तमाशा देखने का शौक
घर की खरीदारी में न बढऩे दें कर्ज बोझ
ऑफिस का काम घर लाद लाते हैं भारतीय
घर की चिंता में घुल गए घरेलू बाजार
डाक घर में बचत खाते पर ब्याज दर बढ़ेगी
पीपीपी में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के 10,000 सस्ते घर
बिग बॉस के घर में अग्निवेश