विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> China Bullet Train Open

‘PICS: 2298 किमी सफर मात्र 8 घंटे में पूरा करेगी ये हाई स्पीड ट्रेन, देखिए नजारे

बिजनेस ब्यूरो | Dec 27, 2012, 12:04PM IST
 
 


 

इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में दुनिया के विकसित देशों को कड़ी टक्कर दे रहे चीन ने एक और इतिहास रच दिया। चीन ने दुनिया की सबसे लंबी हाईस्पीड रेल लाइन शुरू कर दी। यह रेल लाइन चीन की राजधानी बीजिंग को दक्षिण के गुआंगझु के शहरों से जोड़ेगी। यह ट्रेन 2298 किलोमीटर के इस सफर को 20 घंटे से घटाकर 8 घंटे का कर देगी। 2298 किलोमीटर का सफर मात्र 8 घंटे में होने से चीन में अब रेलगाड़ी और विमान के सफर के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
 
पूरे चीन में टेलीविजन इस लांचिंग का प्रसारण किया गया। दो बुलेट ट्रेनें एक बीजिंग से सुबह 9 बजे और दूसरी गुआंगझू से बीजिंग के लिए सुबह 10 बजे रवाना की गईं। इन ट्रेनों की औसत रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा है और इन्होंने इस 2298 किलोमीटर के सफर को 20 घंटे से घटाकर 8 घंटे का बना दिया।
 
 
इस रेल मार्ग पर बुलेट ट्रेनों के 155 जोड़े हर दिन करीब आधा घंटे के फासले पर चलेंगी।वीकएंड और पीक आवर्स के लिए अगल से व्यवस्था की गई है। चीन के रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुरानी बीजिंग-गुआंगझू रेल लाइन पर 183 ट्रेनों के जोड़े पहले की तरह संचालित रहेंगे। यह रेल लाइन ताजा हाई स्पीड रेल लाइन के समानांतर है। चीन ने 2007 में हाईस्पीड रेल नेटवर्क स्थापित किया था और सीमेंस जैसी शीर्ष टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ उसने समझौता किया था।
 
इस रेल लाइन के शुरूहो जाने के बाद अब चीन में कुल 9300 किलोमीटर हाईस्पीड रेल लाइन संचालित हो गई है। चीन के रेलवे डेवलमेंट की 12वीं योजना के मुताबिक 2015 तक देश में रेलवे की कुल संचालित लाइन 1.20 लाख किलोमीटर होगी, जिसमें से 18 हजार किलोमीटर हाईस्पीड रेल लाइन होगी।
 
चीन अब भारत सहित विभिन्न देशों को हाईस्पीड टेक्नोलॉजी बेचने पर विचार कर रहा है। नईदिल्ली में आयोजित रणनीतिक आर्थिक वार्ता के दौरान इस सहयोग पर दोनों देशों ने बातचीत की थी।
 
टेक्नोलॉजी में आगे-
बीजिंग से जुआंगझू के बीच 2298 किमी सफर मात्र 8 घंटे में पूरा करेगी हाई स्पीड ट्रेन।
औसत 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हर आधा घंटे के फासले पर दौड़ेंगी बुलेट ट्रेनें।
सफर का समय बचने से अब चीन में रेलगाड़ी और विमान यात्रा के बीच बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा।
 
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें जब चलती है ये ट्रेन तो कैसा दिखता है इसके अंदर और बाहर का नजारा।

 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment