चने की कीमतों में बीते दो से तीन कारोबारी सत्रों में बढ़त देखने को मिली | निचले स्तरों पर चने में खरीददारी ने हल्की तेजी का माहौल बनाया | लेकिन आज इंट्रा-डे के लिहाज से चने की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है| चने में 3220 रुपए तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं | हाजिर बाजार में फिलहाल चने की मांग कमजोर पड़ रही है | सप्लाई पाइप लाइन में चने की सप्लाई बढ़ रही है | कमजोर पड़ती मांग के चलते चने पर दबाव देखने को मिल रहा है | दिल्ली की लारेंस रोड़ पर आए चने की बिकवाली भी पूरी नहीं हो पा रही | माल रुकने के चलते चने की कीमतों में गिरावट का संकेत मिल रहा है | चने में 3300 रुपए के स्तर पर 3220 रुपए के टार्गेट के लिए बिकवाली की जा सकती है | इन्दौर का बाजार भी चने के कारोबार में सुस्त नजर आ रहा है | वहीं राजस्थान की मंडियों में धनिया की कीमतों पर लगातार दबाव दिखाई दे रहा है | धनिया में लंबी अवधि के लिए भी बिकवाली की जा सकती है | जल्द धनिया 3500 रुपए के स्तर दिखला सकता है | फंडामेंटल कमजोरी के साथ साथ तकनीकि तौर पर भी धनिया कमजोर दिखाई दे रहा है | कपास का फंडामेंटल भी कमजोर हो चुका है | तकनीकि चार्ट के मुताबिक कपास में 800 रुपए के नीचे के स्तर पर अच्छी खासी बिकवाली देखने को मिल सकती है |