कमोडिटी टिप्स डेली पोजीशनल कॉल्स

कमोडिटी : सोयाबीन
एक्सचेंज : एनसीडीईएक्स
कांट्रेक्ट : फरवरी
मूल्य : 3,265-3,270
टारगेट : 3,200-3,220
स्टॉप लॉस : 3,295
घरेलू बाजार में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट के संकेत हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी आपूर्ति बढऩे के अनुमान के कारण घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में गिरावट का रुख रहने की संभावना है। वर्तमान स्तर पर भारतीय और अमेरिकी सोयामील में अंतर ज्यादा होने के कारण इसकी मांग पर भी असर पड़ रहा है जिससे सोयाबीन की कीमतों में गिरावट को बल मिल सकता है।
कमोडिटी : कपास
एक्सचेंज : एमसीएक्स
कांट्रेक्ट : फरवरी
मूल्य : 16,800-16,830
टारगेट : 16,650
स्टॉप लॉस : 16,930
घरेलू वायदा कारोबार में शुक्रवार को कपास की कीमतों में गिरावट के संकेत हैं। आंध्र प्रदेश में कपास की आवक में बढ़ोतरी के कारण इसकी कीमतों में गिरावट को समर्थन मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र और गुजरात में आवक कम रहने के चलते घरेलू बाजार में इसकी ताजा खरीद में भी कमी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा निर्यात में कमी से भी भावों में कमी के संकेत हैं। - अरविंद प्रसाद विश्लेषक कर्वी कॉमट्रेड
डिसक्लेमर : - यह राय कमोडिटी ब्रोकिंग हाउसों के विशेषज्ञों की है। निवेशक कोई विाीय फैसला लेने से पहले अपने स्तर पर सभी तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर लें।









