विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Vaayda market >> निर्यात में कमी की संभावना से मक्का वायदा गिरा

निर्यात में कमी की संभावना से मक्का वायदा गिरा

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Jan 03, 2013, 01:25AM IST
 
 


मक्का
निर्यात लक्ष्य 30 फीसदी घटाए जाने के कारण मक्का वायदा में गिरावट दर्ज की गई। एनसीडीईएक्स पर मक्का जनवरी वायदा 2 फीसदी घटकर 1,340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। कर्वी कॉमट्रेड के विश्लेषक अरविंद प्रसाद के मुताबिक हाजिर में आवक बढऩे के साथ रबी सीजन की बुवाई तेजी से होने के कारण भी मक्का की वायदा कीमतों में गिरावट का रुख दर्ज किया गया है।
काली मिर्च
केरल के उत्पादक इलाकों में प्रतिकूल मौसम से काली मिर्च वायदा में उछाल दर्ज किया गया। बुधवार को एनसीडीईएक्स पर काली मिर्च के फरवरी वायदा में 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर भाव 34,515 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। बाजार के जानकारों का कहना है कि प्रतिकूल मौसम से नई काली मिर्च की प्रोसेसिंग में देरी हो रही है, जिससे सप्लाई बाधित होने की संभावना से कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
केस्टरसीड
निर्यात मांग में कमी के चलते केस्टरसीड की वायदा कीमतों में गिरावट का रुख दर्ज किया गया। एनसीडीईएक्स पर केस्टरसीड फरवरी वायदा 2.1 फीसदी गिरकर 3,710 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। पिछले काफी समय से निर्यात में कमी के कारण केस्टरसीड की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
लेड
घरेलू बाजार में हाजिर मांग में तेजी के कारण लेड की वायदा कीमतों में उछाल दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर लेड के जनवरी अनुबंध में 0.31 फीसदी की तेजी आकर भाव 1277 रुपये प्रति किलो हो गया। वैश्विक स्तर पर अन्य बेस मेटल्स की कीमतों में तेजी के कारण भी लेड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment