28 दिसंबर से साइरस मिस्त्री होंगे टाटा संस के नए चेयरमैन: रतन टाटा
Agency
| Dec 18, 2012, 15:56PM IST
टाटा संस ने एक बयान में कहा कि टाटा संस के निदेशक बोर्ड ने 28 दिसंबर, 2012 को रतन टाटा के सेवानिवृत्त होने के बाद साइरस पी. मिस्त्री को अपना चेयरमैन नियुक्त करने की आज घोषणा की। बोर्ड ने टाटा को चेयरमैन एमेरिटस का मानद दर्जा देने का निर्णय किया है। मिस्त्री 2006 से टाटा संस के निदेशक रहे हैं और पिछले साल नवंबर में उन्हें डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस महीने के शुरु में टाटा मोटर्स ने भी मिस्त्री को 28 दिसंबर से अपना चेयरमैन नियुक्त कर दिया था।







