नई दिल्लीः यहां पर देश का एक सबसे बड़ा प्रॉपर्टी सौदा होने जा रहा है। महानगर के बीचों बीच कनाट प्लेस के पास एक सामान्य आकार का प्लॉट अब बिकने जा रहा है और इसकी कीमत होगी 800 करोड़ रुपए।
खबर है कि रियल एस्टेट कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने कनॉट प्लेस के एकदम पास कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित एक 1.18 एकड़ के प्लॉट की कीमत रखी है 800 करोड़ रुपए यानी 677 करोड़ रुपए प्रति एकड़। दिल्ली में इतने महंगे सौदे की रिपोर्ट बहुत कम है।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने यह प्रॉपर्टी 2008 में खरीदी थी और इसके लिए 200 करोड़ रुपए दिए थे। अब वह तीन गुने से ज्यादा मुनाफे में इसे बेच रही है। बताया जाता है कि कंपनी इस समय 1,200 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी हुई है। इस बिक्री का कुछ हिस्सा वह कर्ज चुकाने में कर सकती है।
इस जमीन पर आवास तथा कार्यालय दोनों ही बनाए जा सकते हैं। पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने यहां पर नौ मंजिली इमारत बनाने के लिए अधिकारियों से अनुमति ले रखी है। कनॉट प्लेस में कोई नई इमारत बने हुए वर्षों बीत गए हैं।
इस खबर के बाद कंपनी के शेयर 1.14 प्रतिशत बढ़ गए।
Related Articles:
क्या होता है प्रॉपर्टी एक्सचेंज?
पंजाब के चुनावी माहौल में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त ठप
भारतीय प्रॉपर्टी में 40% घटा एनआरआई का निवेश
प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं अनिवासी
अर्से बाद कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के रेंटल में उछाल
नये साल में प्रॉपर्टी की निवेश-नीति को दें नया रूप
प्रॉपर्टी से निकलने का सुनहरा अवसर न गंवाएं
बुढ़ापे में अपनी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी से पाइए नियमित आय
कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों में सुस्ती को समझें निवेश का मौका