कठिन हालात का दौर जल्द होगा खत्म : रतन टाटा
बिजनेस ब्यूरो | Dec 29, 2012, 00:59AM IST

मुंबई - टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से शुक्रवार को रिटायर होने वाले रतन टाटा अपने देश के आर्थिक हालात को लेकर कोई खास चिंतित नहीं हैं।
उन्होंने कहा है कि वैसे तो भारत में कठिन आर्थिक हालात के अगले साल भी जारी रहने का अंदेशा है, लेकिन इस दौर के गुजरने के साथ ही घरेलू अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
50 साल की अत्यंत लंबी अवधि तक टाटा ग्रुप में कार्यरत रहने के बाद रतन टाटा ने अपने सहयोगियों को लिखे विदाई पत्र में इस बात का जिक्र किया है।
इस पत्र में उन्होंने अपने सहयोगियों को पूरी लगन के साथ काम करने को कहा है ताकि इस कठिन दौर में भी कामयाबी के कदम चूमने में कोई दिक्कत न आए। (प्रेट्र)







