विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Economic Institution Is Going On Reform Track

सुधार की पटरी पर लौट रही है ग्लोबल इकोनॉमी

Agency | Dec 17, 2012, 12:19PM IST
 
 


वैश्विक आर्थिक संकट की मार झेलने वाले वित्तीय संस्थान अब सुधार की पटरी पर लौट रहे हैं। लंदन बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त विशेषज्ञ ज़े क्रिस्टोफर फ्लावर्स ने यह बात कही।
   
कोलर इंस्टीटयूट आफ प्राइवेट इक्विटी और लंदन बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फ्लावर्स ने कहा कि वित्तीय संस्थानों के उद्योग में कुछ लोग ऐसे हैं जो सोचते हैं कि उन्हें पूंजी पर कम रिटर्न मिल रहा है। मैं ऐसा नहीं समझता।
   
उन्होंने कहा कि एक चीज जो मुझे लगती है कि वर्ष 2020 तक वित्तीय संस्थान और पूंजी पर रिटर्न एवं वित्तीय संस्थानों के लिए लाभप्रदता सामान्य स्थिति में लौट आएगी।
   
उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि इन उद्योगों में और अधिक पूंजी का प्रवाह आए ताकि ये अर्थव्यवस्था की जरूरतें पूरी करने के लिए वित्तीय सुविधा प्रदान कर सकें।
   
यूरो संकट पर फ्लावर्स ने कहा कि मैंने अर्थव्यवस्था में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन यह स्थिति कि मुद्रा बरकरार रहेगी या नहीं, एक बहुत असाधारण मुद्दा है। अगर एक देश यूरो छोड़ देता है तो उस देश में ज्यादातर बैंक ढह जाएंगे और यह एक आपदा जैसा होगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment