विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> बॉक्स ऑफिस पर रीमेक और सीक्वल का जोर

बॉक्स ऑफिस पर रीमेक और सीक्वल का जोर

नविता स्वरूप मुंबई | Jan 07, 2013, 00:41AM IST
 
 


बॉक्स ऑफिस पर रीमेक और सीक्वल का जोर - इस साल रिलीज होने वाली सीक्वल की लंबी लाइन है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में अब्बास मस्तान की रेस-2 से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद मर्डर-3, साहब बीवी और गैंगस्टर-2, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई-2, कृष-3, धूम-3, आशिकी-2 और रागिनी एमएमएस-2 रिलीज होंगी। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन की एक और सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक देखने को मिलेगा।

पिछले वर्ष बॉलीवुड में रीमेक और सीक्वल फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। पिछले वर्ष अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' का रीमेक और 'कालीचरण' का रीमेक 'राउडी राठौर' सौ करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। इसके अलावा राज-2, हाउसफुल-2, मर्डर-2 की फ्रैंचाइजी ने धमाल मचाया।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श का कहना है कि इस वर्ष भी बॉलीवुड इसी कॉन्सेप्ट पर चलेगा। यही वजह है कि रीमेक, सीक्वल और फ्रें चाइजी फिल्में पूरे साल एक के बाद एक रिलीज होती दिखती रहेंगे हैं।


फिल्म विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत अब्बास मस्तान की अपनी सीक्वल रेस-2 से जनवरी में करेंगे। इसके बाद मर्डर-3, साहब बीवी और गैंगस्टर-2, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई-2, कृष-3, धूम-3, आशिकी-2, रागिनी एमएमएस-2 और अमिताभ बच्चन की एक और सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक देखने को मिलेगा, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त और दक्षिण भारत के स्टार रामचरन होंगे।


अस्सी के दशक में आई जानीमानी निर्देशिका साई परांजपे की  फाहरुख शेख, रवि बासवानी और राकेश बेदी अभिनीत अभिनीत हास्य फिल्म 'चश्मेबद्दूर' का रीमेक देखने को मिलेगा।


फिल्म विशेषज्ञ मोहन कुमार के अनुसार हिट फिल्मों के रीमेक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रहे हैं, जिसको देखते हुए रीमेक चलन ने जोर पकड़ा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस साल रीमेक और सीक्वल ही रिलीज होंगी। बॉलीवुड में सफलता की गारंटी माने जाने वाले निर्देशकों की कई फिल्में इस साल आएंगी। विशाल भारद्वाज की 'मटरू की बिजली का मंडोला', प्रकाश झा की 'सत्याग्रह' और सुभाष घई की कांचा प्रमुख हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment