न्यू यॉर्कः सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने पहले आईपीओ के लिए कागजात दाखिल कर दिए हैं। आठ साल पहले हावर्ड यूनिवर्सिटी में शुरू हुई यह नेटवर्किंग साइट का वैल्यूशन इस आईपीओ के साथ ही 100 अरब डॉलर का हो जाएगा। यानी इस आईपीओ के बाद फेसबुक 100 अरब डॉलर की कंपनी मानी जाएगी। और इस तरह से यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार हो जाएगी।
आठ साल पहले कंप्यूटरों की हैकिंग करने वाले एक नौजवान मार्क ज़करबर्ग ने इस कंपनी की आधारशिला रखी थी।
अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अगर यह आईपीओ सफल रहा तो फेसबुक तीन-चार महीनों में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो जाएगी। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित यह कंपनी बाज़ार से 5 अरब डॉलर उगाहेगी। अब तक किसी इँटरनेट कंपनी ने बाज़ार से इतनी बड़ी रकम नहीं उगाही है। 2004 में गूगल ने 1.9 अरब डॉलर उगाहे थे।
फेसबुक के दुनिया भर में 84 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं और वह गूगल को मात देने की तैयारी में है।
Related Articles:
फेसबुक में इंजीनियर की तनख्वाह 87 लाख रुपये!
फेसबुक करने जा रहा है अपने इतिहास का सबसे बड़ा कारनामा
कार कंपनियां फेसबुक के जरिये बेच रही हैं कारें
अब और तेजी से फेसबुक पर होगी शेयरिंग
फेसबुक समेत 21 सोशल साइट्स के खिलाफ होगी कार्रवाई
चलती कार में फेसबुक के जरिए निभाइये दोस्ती
फेसबुक पर शुरु हुई अनोखी सेवा
फेसबुक क्रांति के नाम रहा बीता साल
फेसबुक के लिए बज गई है खतरे की घंटी