विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> Fii Investment In December, The Biggest Of The Year!

दिसंबर में साल का सबसे बड़ा एफआईआई निवेश!

अजीत सिंह मुंबई | Dec 28, 2012, 01:50AM IST
 
 


भरोसा - भारत में जिस तरह से आर्थिक सुधार के कार्यक्रम जारी हैं, उससे एफआईआई को भरोसा है कि उन्हें इस बाजार में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। एफआईआई आने वाले महीनों में भी इसी तरह का निवेश जारी रख सकते हैं। - किशोर ओस्तवाल, चेयरमैन, सीएनआई रिसर्च

भारतीय बाजार में लगातार निवेश के मौके को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) अच्छी तरह भुना रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि चालू वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा निवेश एफआईआई ने दिसंबर महीने में किया है। इस महीने में अभी भी एक दिन बाकी है और इस दिन इस कैलेंडर साल का भी रिकॉर्ड एफआईआई तोड़ सकते हैं।


दिसंबर महीने में अभी तक शुद्ध रूप से एफआईआई ने करीब 23,000 करोड़ रुपये का निवेश पूंजी बाजार में किया है। हालांकि, पूंजी बाजार नियामक सेबी के आंकड़े 24 दिसंबर तक के ही हैं और इस दिन तक कुल एफआईआई निवेश 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लेकिन 24 दिसंबर, 26 दिसंबर और 27 दिसंबर तक के आंकड़ों को अनुमानित रूप से पकड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 23,000 करोड़ रुपये से ऊपर जा सकता है।


जबकि शुक्रवार और 31 दिसंबर को जो निवेश होगा, उसे अनुमानित रूप से पकड़ लिया जाए तो इस महीने में एफआईआई निवेश 25,000 करोड़ रुपये से ऊपर होने का अनुमान है।


दिसंबर महीने में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही है कि अभी तक किसी भी दिन एफआईआई ने बिकवाली नहीं की है। इससे पहले देखें तो एफआईआई ने नवंबर में कुल शुद्ध निवेश 9,577 करोड़ रुपये, अक्टूबर में 11,361 करोड़, सितंबर में 19,261 और फरवरी में 25,212 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस तरह, इस कैलेंडर साल में अब तक एफआईआई द्वारा फरवरी में सबसे ज्यादा निवेश किया गया है।


अगर एफआईआई फरवरी के रिकॉर्ड को तोड़ते हैं तो 2010 के अक्टूबर के बाद यह सबसे अधिक निवेश का महीना होगा। सितंबर, 2010 में एफआईआई ने 24,978 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 28,562 करोड़ रुपये का निवेश पूंजी बाजार में किया था। इस तरह से पिछले दो सालों का रिकॉर्ड इस महीने में टूट सकता है। चालू वित्त वर्ष में अब तक सितंबर में सर्वाधिक निवेश एफआईआई की तरफ से किया गया था।


सीएनआई रिसर्च के चेयरमैन किशोर ओस्तवाल कहते हैं कि भारतीय पूंजी बाजार जितना आकर्षक और सस्ता बाजार कहीं भी नहीं है। साथ ही, यहां जिस तरह से आर्थिक सुधार के कार्यक्रम जारी हैं, उससे एफआईआई को भरोसा है कि उन्हें इस बाजार में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। उनके मुताबिक, एफआईआई आने वाले महीनों में भी इसी तरह का निवेश जारी रख सकते हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment