विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> एफआईआई निवेश एक लाख करोड़ रुपये के पार

एफआईआई निवेश एक लाख करोड़ रुपये के पार

बिजनेस ब्यूरो | Dec 03, 2012, 03:01AM IST
 
 


भारतीय शेयरों में इस साल विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध निवेश का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2012 की अब तक की अवधि के दौरान एफआईआई ने कुल मिलाकर 5,94,868 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की।


साथ ही, इन्होंने 4,91,596 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली भी की। इस प्रकार, घरेलू शेयरों में एफआईआई का शुद्ध निवेश 1,03,272 करोड़ रुपये यानी 19.78 अरब डॉलर पर रहा।


वर्ष 1992 के बाद से, जब से एफआईआई को घरेलू शेयरों में निवेश की अनुमति मिली है, यह उनका किसी एक वर्ष के दौरान किया गया दूसरा सबसे बड़ा निवेश रहा है। इससे पहले एफआईआई ने वर्ष 2010 के दौरान घरेलू शेयरों में 1,33,266 करोड़ रुपये यानी 29 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया था। जबकि, साल 2011 में एफआईआई घरेलू शेयरों में 2,714 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे थे।


हालांकि, साल 2012 के आखिरी महीनों में एफआईआई के निवेश की रफ्तार सुस्त पड़ती दिख रही है। एफआईआई ने नवंबर माह में घरेलू शेयरों में 9,577 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। जबकि, अक्टूबर माह के दौरान यह आंकड़ा 11,364 करोड़ रुपये और सितंबर माह में 19,261 करोड़ रुपये पर था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment