नई दिल्ली जीवन बीमा कंपनियां यूनिक लिंक्ड प्रोडक्ट (यूलिप) की बिक्री बढ़ाने के लिए छोटे शहरों पर फोकस कर रही हैं। टियर-2 व टियर-3 शहरों में कारोबारी संभावनाओं का दोहन करने के लिए कंपनियां 5-7 हजार रुपये प्रीमियम वाले लो टिकट यूलिप लांच कर रही हैं।
बजाज ऑलियांज लाइफ इंश्योरेंस के मार्केट मैनेजमेंट के प्रमुख रितुराज भट्टाचार्य ने बताया कि कंपनी ने हाल ही मिनी-यूलिप पॉलिसी लांच की है। यूलिप की नई गाइडलाइंस आने के पहले यूलिप का न्यूनतम प्रीमियम 12,000 रुपये से 15,000 हजार रुपये तक था। इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहक यूलिप के माध्यम से बाजार का लाभ उठाने से वंचित रह जाते थे। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में यूलिप की बिक्री की संभावनाओं को देखते हुए कंपनी ने सबसे कम प्रीमियम 7,000 और 5,000 रुपये का सिंगल यूलिप प्रीमियम लांच किया है।
इंडिया फस्र्ट लाइफइंश्यारेंस के वाइस प्रेसीडेंट (नार्थजोन) एस. श्रीधरन ने बताया कि नई गाइडलाइंस आने के बाद यूलिप उत्पाद कस्टमर फ्रेंडली हो गए हैं। कंपनियां नए बाजार तलाशने के लिए छोटे शहरों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इसके लिए कम प्रीमियम वाले प्रोडक्ट बाजार में आ रहे हैं। (ब्यूरो)