फैसले की घड़ी: लक्ष्मी मित्तल को निकाला जाएगा फ्रांस से!
dainikbhaskar.com
| Nov 27, 2012, 20:11PM IST

एक तरफ जहां यूरोपियन देश अपने यहां निवेशकों को बुलाने के लिए तरह-तरह की पॉलिसी अपना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फ्रांस सरकार लक्ष्मी मित्तल को देश से बाहर करना चाहती है। दिग्गज कारोबारी और स्टील किंग मित्तल भारतीय मूल के उद्योगपति हैं।
खुद पर लगे आरोपों को लेकर मित्तल ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां होलांद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फ्रांस में आर्सेलर मित्तल समूह के भविष्य के प्रति पैदा हुई चुनौतियों को लेकर बातचीत की।होलांद ने मंगलवार को लक्ष्मी निवास मित्तल से मुलाकात करने के बाद यह साफ कर दिया कि मित्तल को फ्रांस से बाहर निकलना होगा।
मित्तल पर आरोप है कि उन्होंने अपने उद्योग को मुनाफा पहुंचाने के लिए सरकार से झूठ बोला है। इसके बाद उन्हें देश से बाहर निकालने की मांग तेज हो गई है। फ्रांस के एक सोशलिस्ट मंत्री ने यहां तक कह डाला कि मित्तल को लात मार कर देश से बाहर निकाला जाए।
मित्तल को फ्रांस में अपना एक स्टील प्लांट खोना पड़ सकता है। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद ने ये कहा है कि फ्रांस में फ्लोरेंज स्टील प्लांट का राष्ट्रीयकरण किया जा सकता है।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)







