कमोडिटी : हल्दी
एसचेंज : एनसीडीईएक्स
कांट्रेट : अप्रैल
मूल्य : 4,660
टारगेट : 4,784
स्टॉप लॉस : 4,601
निचले भावों में खरीदारी के कारण हल्दी वायदा में तेजी आने के संकेत हैं। हाजिर बाजार में ताजा आवक की खरीदारी जोरों पर होने के कारण भी भावों में तेजी को समर्थन मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में चुनावों के कारण उत्तर भारत के खरीदारों की ओर से निकलने वाली मांग में कमी के कारण हल्दी के भावों में तेजी सीमित हो सकती है।
कमोडिटी : सरसों
एसचेंज : एनसीडीईएक्स
कांट्रेट : अप्रैल
मूल्य : 3,295-3,310
टारगेट : 3,240
स्टॉप लॉस : 3,345
चीन की ओर से सरसों मील की खरीद पर प्रतिबंध के कारण सरसों की कीमतों में गिरावट की संभावना है। मंडियों में ताजा आवक की खबरों का असर भी कीमतों पर देखने को मिल सकता है। सोया की कीमतों में गिरावट के रुख के कारण भी सरसों की कीमतों में कमी दर्ज की जा सकती है। राजस्थान में मौसम अनुकूल होने के कारण भी सरसों की कीमतों में दबाव की स्थिति है। - अरविंद प्रसाद विश्लेषक कर्वी कॉमट्रेड
डिसलेमर : यह राय कमोडिटी ब्रोकिंग हाउसों के विशेषज्ञों की है। निवेशक कोई विाीय फैसला लेने से पहले अपने स्तर पर सभी तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर लें।