रायपुर।बैंकों में चेक क्लियर करने के लिए लगने वाला समय कुछ दिनों बाद गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। यानी एटीएम में चेक डालते ही आपका पैसा अकाउंट में आ जाएगा। देश के कई बड़े बैंकों ने एटीएम मशीनों के जरिए चेक क्लियर करने की तकनीक विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। राजधानी में भी इस तरह की सुविधा मिलने की संभावना है।
वर्तमान में चेक क्लियर कराने के लिए बैंकों की शरण में जाना पड़ता है। इसके लिए लंबी कतार भी लगती है। चेक क्लियर होने में अधिकतम दो से तीन दिन लग जाते हैं। तीन-चार माह पहले कुछ राष्ट्रीयकृत बैंकों ने शाखा से लगे एटीएम में चेक ड्राप बाक्स रखना शुरू किए हैं। इसे बैंक का कर्मचारी कलेक्ट करता है। देश के कुछ ही बड़े शहरों में एटीएम से चैक क्लियर हो रहे हैं।
यह सुविधा मिलने से बैंकों में लगने वाली कतार भी कम हो जाएगी। बैंकों का कागजी काम भी कम हो जाएगा। स्थानीय बैंक अधिकारियों के अनुसार नई तकनीक अपनाने के लिए एटीएम बदलने होंगे। नई तकनीक वाले एटीएम में चेक से कैश अकाउंट में जाना बड़ी बात नहीं होगी। हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है। एसबीआई के अधिकारियों के अनुसार अभी किसी प्रकार की टेस्टिंग यहां नहीं चल रही है। बड़े शहरों में जरूर इस तरह की टेस्टिंग चल रही है।
लोकसभा में उठा था सवाल :
हाल ही में लोकसभा में यह जानकारी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एनएन मीणा ने दी थी। सांसद एस. पक्किरप्पा ने यह सवाल पूछा था।
श्री मीणा ने जवाब में बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है और इस तकनीक की टेस्टिंग भी कुछ बैंक करने जा रहे हैं। यह सुविधा शुरू होने के संबंध में श्री मीणा ने कहा बैंक अपनी तकनीक की स्थिति व ग्राहकों द्वारा इसके स्वीकार्य करने की पूरी समीक्षा कर इसे अपनाएंगे। खंडेलवाल कमेटी ने इस तरह के सुझाव दिए थे और कुछ विकसित देशों में यह सुविधा उपलब्ध भी है।
बड़े शहरों में नई तकनीक की टेस्टिंग चल रही है। रायपुर में यह तकनीक आने में कुछ समय लग सकता है। यह तकनीक आने से ग्राहकों को सुविधा होगी।
आर गोखले, एजीएम एसबीआई, जोन एक छत्तीसगढ़
नई तकनीक आने के बाद एटीएम में चेक डालने के बाद कैश अकाउंट में आ जाएगा। यह तकनीक अभी नहीं आई है। इसमें कुछ समय लग सकता है। वर्तमान में शाखा से लगे एटीएम में चेक ड्राप बाक्स रखे गए हैं, जिसे कलेक्ट कर चेक क्लियर किया जाता है।
रमाकांत शर्मा, एटीएम चैनल मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया
नई तकनीक के बारे में सुना है, पर ज्यादा जानकारी नहीं दे पाऊंगा। कनवर्टेड चेक से नई तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।
मोहन सैमुअल, चीफ मैनेजर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया
Related Articles:
अगर आप चेक का इस्तेमाल करते हैं पहले इसे पढ़ लें
चेक के इस्तेमाल को लेकर सामने आया ‘अनोखा’ सच!
चेक से लेन-देन हो जाएगा बंद, बैंक ला रहा अनोखी सर्विस
ट्रेन से कहीं जा रहे हैं चेक कर लें कहीं....
सावधान...चेक से पेमेंट करना आज से हो जाएगा महंगा
चेक से बड़ी राशि का भुगतान पड़ सकता है मंहगा!
अब आउटस्टेशन का बड़ा चेक भी काटेगा लोगों की जेब
\'चेक\' काटने से पहले इन बातों पर रखें ध्यान!
चेक बाउंस हुआ, कोर्ट ने कहा 9 लाख जुर्माना भरो
अब चेक बाउंस हुआ तो बंद हो जाएगा अकाउंट
चेक बाउंस की सुनवाई सिर्फ निचले कोर्ट के क्षेत्राधिकार में
चेक बाउंस होने पर कर सकते हैं दावा