विदेश की मजबूती से सोने व चांदी के मूल्य में तेजी

नीचे भाव पर मांग निकलने और विदेशी बाजार में दाम बढऩे से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में 275 रुपये की तेजी आकर भाव 31,700 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। इस दौरान चांदी की कीमतों में 600 रुपये की तेजी आकर भाव 61,300 रुपये प्रति किलो हो गए।
गोयल ज्वैलर्स के प्रबंधक वी. के. गोयल ने बताया कि घरेलू बाजार में नीचे भाव में मांग निकले से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दाम बढ़े हैं।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़कर 1,699 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया। जबकि 17 दिसंबर को इसका भाव 1,698 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। इसी तरह से चांदी का भाव भी इस दौरान 32.28 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 32.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया।







