विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Bullion >> सोने का आयात बढऩे का अनुमान : रिपोर्ट

सोने का आयात बढऩे का अनुमान : रिपोर्ट

बिजनेस ब्यूरो | Jan 03, 2013, 01:26AM IST
 
 


कोटक महिंद्रा बैंक ने एक रिसर्च नोट में कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर के दौरान देश में सोने का आयात बढ़ सकता है। रिसर्च नोट में कहा गया है कि आगामी महीनों के दौरान सोने के मूल्य में तेजी जारी रह सकती है। दूसरी ओर सरकार ने संकेत दिया है कि सोने का आयात नियंत्रित करने के लिए सरकार कदम उठाने पर विचार कर रही है।


बैंक के अनुसार पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर के दौरान शादी-विवाह का सीजन होने के अलावा दिवाली का त्योहार भी था। इस वजह से देश में सोने की मांग अच्छी रही। इसी वजह से इस अवधि में सोने का आयात बढऩे की संभावना है। रिसर्च के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने और विदेश में दाम घटने के कारण पिछले दिनों सोने के घरेलू मूल्य में कमी आई थी।


बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट इंद्रानिल पैन ने कहा कि इस समय सोने की मांग बढऩे के लिए आकर्षक मूल्य स्तर साबित हो सकता है। चालू वित्त वर्ष 2012-13 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर के दौरान सोने के आयात में बढ़ोतरी दिखाई दे सकती है। उन्होंने कहा कि सोने में तेजी जारी रह सकती है क्योंकि डिपॉजिट पर रिटर्न काफी कम है। ऐसे में सोने की निवेश मांग बढ़ रही है।

सोना-चांदी के दाम बढ़े
नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढऩे से घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 120 रुपये की तेजी आकर भाव 31,265 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी की कीमतों में 560 रुपये की तेजी आकर भाव 58,300 रुपये प्रति किलो हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़कर 1,683 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया। (ब्यूरो)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment