नई दिल्लीः मांग के अभाव में अभाव में बुधवार को स्थानीय बाज़ार में दोनों ही बहुमूल्य धातुओं में गिरावट आ गई।
राजधानी दिल्ली में हाजिर में सोना 70 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 700 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई। सोना घटकर 28,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी गिरकर 55,800 रुपए पर चली गई। चांदी के सिक्कों में 3,000 रुपए प्रति सैकड़ा की गिरावट आई।
कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाज़ारों में तेजी के बावजूद यहां मांग के अभाव में गिरावट आ गई। सटोरियों और औद्योगिक इकाइयों ने भी खरीदारी से अपनों को दूर रखा।
सिंगापुर में सोना 4.70 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 1,741.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
एमसीएक्स में सोने चांदी में तेजी का रुख आज भी देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स वायदा पर सोना 101 रुपए चढ़कर 28,552 और चांदी वायदा 667 रुपए उछलकर 57,079 रुपए प्रति किलो पर बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे साकारात्मक सकेंतों को कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी में तेजी का रुख बना हुआ है।
नायमेक्स पर सोना 9.27 डॉलर की तेजी के साथ 1744.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जुवारी इंवेस्टमेंट के डीजीएम हरीश कपूर के मुताबिक सोने और चांदी में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा और यह एक रेंज में घूमते रहेंगे। लेकिन फिलहाल किसी बड़ी तेजी की आशंका इसमें नहीं है। इसलिए निवेशकों को प्रत्येक गिरावट पर सोने में खरीदारी करनी चाहिए। सोने में ज्यादा निवेश से बचें।
Related Articles:
भारत तेल के बदले ईरान को देगा सोना!
चांदी में 3,300 रुपए की जबर्दस्त गिरावट, सोना चढ़ा
ऊपर चढ़ने के बाद आज फिर गिरा सोना
आज सोना और चांदी बेचने का दिन
सोना खरीदने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें
पाकिस्तान में सोना 55,600 रुपए प्रति तोला के पार
चार और बैंकों को सोना चांदी आयात की मंजूरी
भारतीयों के पास इतना सोना है कि आप जानकर दंग रह जाएंगे
बिकवाली से चांदी में गिरावट, सोना अपने स्तर पर कायम
दूसरे दिन भी सोना गिरा, चांदी ऊपर
एक दिन में हजार रुपये ऊपर हो गया सोना