विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> Golf League Next Month On The Lines Of Ipl

आईपीएल की तर्ज पर गोल्फ लीग अगले माह

बिजनेस ब्यूरो | Jan 05, 2013, 10:40AM IST
 
 


भारत, एशिया और विश्व के नामी गिरामी गोल्फर महाराष्ट्र के एम्बी वैली गोल्फ कोर्स में सात से दस फरवरी तक आयोजित होने जा रही चार लाख डॉलर की पुरस्कार राशि वाली पहली गोल्फ प्रीमियर लीग (जीपीएल) में हिस्सा लेंगे। यह लीग फ्रेंचाइजी टीमों पर आधारित होगी और इसके लिए बाकायदा खिलाडिय़ों की नीलामी की जाएगी।



 



गोल्फ प्रीमियर लीग की अवधारणा भारत के शीर्ष गोल्फरों में से एक और 2002 एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता शिव कपूर ने विकसित की है। शिव ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा 'आईपीएल को देखकर हमारे मन में यह विचार आया था कि गोल्फ में भी इस तरह का छोटे फॉर्मेट का टूर्नामेंट होना चाहिए। इसी अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए हमने आईपीएल की तर्ज पर जीपीएल को तैयार किया है।



 



महेला जयवर्धने ने खरीदी टीम - श्रीलंका के क्रिकेट सितारे महेला जयवर्धने ने श्रीलंका सिक्सर्स के नाम से गोल्फ टीम खरीदी है। वे आईपीएल में तो खेलते ही हैं लेकिन अब गोल्फ भी खेलेंगे।

ये खिलाड़ी होंगे खास  -एंगेल केबरेरा (2007 के यूएस ओपन विजेता और २००९ के मास्टर्स विजेता), डेरेन क्लार्क (2011 के ब्रिटिश ओपन विजेता), माइकल कैंपबेल (२००५ के यूएस ओपन विजेता)  और रिच बीम (२००२ में पीजीए चैंपियनशिप विजेता। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स को हराकर पहली एचएसबीसी चैंपियनशिप जीतने वाले डेविड हावेल भी टूर्नामेंट में उतरेंगे। भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों में गगनजीत भुल्लर, शिव कपूर, भारतीय मूल के स्वीडिश खिलाड़ी डेनियल चोपड़ा, अनिर्वाण लाहिड़ी, हिम्मत राय और चिराग कुमार शामिल हैं।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment