नई दिल्ली : किसी भी कंपनी को चलाने में उसके सीईओ का अहम रोल होता है। एक सीईओ ही कंपनी को फर्श से अर्श पर पहुंचाने का काम करता है। जैसे-जैसे दुनिया में कंपनियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे सीईओ की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, इनमें से कुछ सीईओ ही तेज-तर्रार नीतियों के साथ कंपनी को नया मुकाम दिलाने का काम करते हैं।
भारत में भी ऐसे तेज-तर्रार सीईओ की कमी नहीं है। आठ भारतीय सीईओ हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू (एसबीआर) की बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 100 सीईओ की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आजादी से पहले 4 फरवरी 1947 को लाहौर में पैदा हुए आईटीसी के देवेश्वर और ओएनजीसी के स्वर्गीय सुबीर राहा पहले 20 स्थानों में शामिल हैं।
देवेश्वर पहले भारतीय हैं जो इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनको 7वां स्थान मिला है। उनके नेतृत्व में आईटीसी ने उद्योग समायोजित 1,574 फीसद का शेयरधारक रिटर्न दिया है और इस दौरान कंपनी का मूल्यांकन 45 अरब डालर बढ़ा।
लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीय ओएनजीसी के राहा 13वें स्थान पर हैं। वह लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी से उपर हैं जो 28वें स्थान पर हैं।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)
लार्सन एंड टुब्रो के ए एम नाइक 32वें स्थान पर हैं। उनके बाद भेल के ए के पुरी (38), भारती एयरटेल के सुनील मित्तल (65), जिंदल स्टील एंड पावर के नवीन जिंदल (87) और सेल के वी एस जैन (89) का नंबर आता है।
इस बीच, पिछले 17 साल के दौरान वैश्विक स्तर पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सीईओ एप्पल के स्टीव जॉब्स रहे। 1997 से 2011 के दौरान एप्पल का बाजार मूल्यांकन 359 अरब डालर बढ़ा। कंपनी के शेयरधारकों को सालाना औसतन 35 फीसद का रिटर्न मिला। अमेजन.काम के जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर रहे।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें भारत सहित दुनिया भर में कौन कर रहा है इस गद्दी पर राज।