विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Share >> हॉट स्टॉक्स - आईसीआईसीआई डायरेक्ट

हॉट स्टॉक्स - आईसीआईसीआई डायरेक्ट

बिजनेस ब्यूरो | Dec 10, 2012, 03:25AM IST
 
 


आईसीआईसीआई डायरेक्ट

जागरण पब्लिकेशन
मौजूदा कीमत - 100 रुपये - लक्ष्य - 111 रुपये - सलाह - खरीदें
वित्त वर्ष 2012-13 की दूसरी तिमाही की अपेक्षा तीसरी तिमाही में जागरण पब्लिकेशन ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है, जिससे इसका विज्ञापन राजस्व बढऩे की उम्मीद है। यह शेयर सस्ता दिखता है पर आगे चलकर मजबूत विज्ञापन वृद्धि से इसमें बढ़ोतरी होने की आशा है।


सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर
मौजूदा कीमत- 242.50 रुपये - लक्ष्य- 330 रुपये - सलाह- खरीदें
बीओटी परियोजनाओं के साथ ईपीसी कारोबार में सक्रिय कंपनी सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर की संभावनाओं को देखते हुए तथा हमने इसके सुपीरियर मार्जिन, रिटर्न रेशियो, मजबूत आर्डर बुक व स्ट्रांग रेवेन्यू ग्रोथ तथा अर्निंग ग्रोथ तथा इंटरनेशनल इलाकों में प्रवेश को देखते हुए इसे खरीदने की सलाह दी है। 


डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक
मौजूदा कीमत- 48 रुपये - लक्ष्य- 60 रुपये - सलाह- खरीदें
वित्त वर्ष 2012-13 की तीसरी तिमाही में पूंजी उगाही के साथ डीसीबी के क्रेडिट में ग्रोथ हुआ है। जिससे इसमें लाभ बढने की शुरुआत का दौर सामने आ रहा है आने वाली तिमाही में इसमें स्ट्रांग बॉटमलाइन ग्रोथ की संभावना है। इसलिए इस शेयर में खरीदारी का अच्छा मौका है। 


निर्मल बंग फाइनेंशियल सर्विसेज

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड 
मौजूदा कीमत - 196.40 रुपये - लक्ष्य- 250 रुपये सलाह-खरीदें
ब्ल्यू स्टार लि. देश की सबसे बड़ी सेंट्रल एअर कंडीशनिंग कंपनियों में से एक है। यह बड़ी संख्या में कॉरपोरेट कंपनियों वाणिज्यिक और आवासीय ग्राहकों को एअरकंडीशनिंग सोल्यूसंश मुहैया कराती है। वाटर कूलरों से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक फैले कॉमर्शियल रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र में यह स्थापित लीडर कंपनी है। नए आर्डरों तथा आर्थिक माहौल में सुधार से कंपनी को फायदा होने की उम्मीद है।


चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस
मौजूदा कीमत - 245.55 रुपये - लक्ष्य- 298 रुपये सलाह-खरीदें 
चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस-सीआईएफसी अपने अधिकांश समकक्षों की तुलना में वर्तमान में लोअर रिटर्न रेशियो के चलते लोअर मल्टीपल पर कारोबार कर रही है। वित्त वर्ष 2012 में इसका आरओई 14 फीसदी रहा जबकि आरओए 11 फीसदी, यह उद्योग के अनुपात से काफी कम है। हालांकि कंपनी इसका फायदा नहीं उठा सकी।  पर मौजूदा बाजार मूल्य 245 रुपये और लक्ष्य कीमत 298 रुपये वाली इस कंपनी के शेयरों में बढ़त की उम्मीद है।


स्टरलाइट टेक्रॉलॉजी लि.
मौजूदा कीमत - 32.20 रुपये - लक्ष्य-  42 रुपये - सलाह-खरीदें
एसटीएल देश की इकलौती पूर्ण एकीकृत ऑप्टिकल फाइबर निर्माता कंपनी है तथा दुनिया की पाचवीं सबसे बड़ी कंपनी। यह कंपनी पावर कंडक्टर की तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक निर्माता भी है साथ ही यह 25 फीसदी बाजार हिस्से के साथ स्थानीय बाजार की लीडर भी ।  हम इस कंपनी की वृद्धि को लेकर सकारात्मक हैं।


संदीप कुमार जैन, निशांत जैन विश्लेषक,ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर

टाटा ग्लोबल
मौजूदा कीमत- 170 रुपय स्टॉप7लॉस -174 रुपये  लक्ष्य -178 रुपये - सलाह - खरीदें
कंपनी पिछली कुछ अवधि में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिलाने में सफल रही है। प्रदर्शन में लगातार सुधार एवं चालू वित्त वर्ष में नए ऑर्डर की प्रचुरता ने इसकी बैंलेंस सीट को बढ़ाया है। त्योहारी सीजन में कंपनी उत्पादों को ग्राहकों का मिल रहा रिस्पांस का सीधा लाभ इसके शेयरधारक भी उठाने में सफल रहे है। कंपनी शेयर का प्रदर्शन मौजूदा बाजारी समीकरण को देखते हुए तेजी की राह पर है। साथ ही कंपनी का मौजूदा प्रदर्शन भी सुधरा है। पहले की ट्रेंड लाइन से कंपनी शेयर तेजी दर्शाते हुए 164 रुपये के स्तर पर रहे हैं। इनमें ओर तेजी की आस बाजार को देखते हुए संभावित मानी जा रही है। ऐसे में इसकी खरीद उचित है। इसका स्टॉप लॉस 164 रुपये है।


डिविस लैब
मौजूदा कीमत - 1182.95 रुपये - स्टॉप लॉस - 1150 रुपये लक्ष्य -1215 रुपये सलाह- खरीदें
कंपनी पिछली कुछ अवधि में से लगातार गिरावट दर्शा रहे कंपनी शेयर में सुधार है। ऐसे में माना जा रहा है कि निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिलाने में सफल रहेंगे। कंपनी शेयर का प्रदर्शन मौजूदा बाजारी समीकरण को देखते हुए तेजी की राह पर है। साथ ही कंपनी का मौजूदा प्रदर्शन भी सुधरा है। पहले की ट्रेंड लाइन से कंपनी शेयर तेजी दर्शाते हुए 1192 रुपये के स्तर पर रहे है। इनमें ओर तेजी की आस बाजार को देखते हुए संभावित मानी जा रही है। ऐसे में इसकी खरीद उचित है। इसका स्टॉप लॉस 1150 रुपए है। कंपनी शेयर का सीएमपी 1181 रुपये है।

(मौजूदा कीमत - पिछले शुक्रवार को बीएसई पर बंद भाव)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment