विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Share >> Hot Stocks Icici Direct

हॉट स्टॉक्स आईसीआईसीआई डायरेक्ट

बिजनेस ब्यूरो | Dec 03, 2012, 00:59AM IST
 
 


आईसीआईसीआई डायरेक्ट

सिंप्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर
मौजूदा कीमत- 178.45 रुपये - लक्ष्य- २६२ रुपये  - सलाह-खरीदें 
अच्छा डाइवर्सिफाइड ऑर्डर बुक, अपेक्षाकृत लोअर इक्विटी कमिंटमेंट व स्टां्रग एक्जीक्यूशन क्षमता की वजह से कंस्ट्रक्शन कंपनियों में यह कंपनी हमारी पसंदीदा है। जब माहौल सुधरेगा तो इससे यह कंपनी लाभ हासिल करेगी। इसलिए इसे खरीदने की सलाह दी जाती है।   


कॉक्स एंड किंग्स
मौजूदा कीमत - 136.95 रुपये - लक्ष्य- १७० रुपये  - सलाह-खरीदें
हॉलिडे ब्रेक-एचबीआर अधिग्रहण के जरिये परिचालन बढ़ा कर लाभप्रदता और मार्जिन में विस्तार करने के लिए व्यग्र इस कंपनी का भारत में कारोबारी माहौल इसकी संपूर्ण अनुषंगी प्रोमेथियान होल्ंिडग यूके लि. के प्रदर्शन तथा इसके साथ ही यूरोपियन क्षेत्रों में आर्थिक पर्यावरण सुधरने से बढऩे की उम्मीद है। दुर्ग में २.७ एमटी के वित्त वर्ष १४ में विस्तार और आगे चलकर यूटिलाइजेशन रेट सुधरने की संभावना के चलते हमें आशा है कि कंपनी का सीमेंट वॉल्यूम बढ़ेगा। लिहाजा मार्जिन में भी सुधार की संभावना है।

क्रिसिल रिसर्च

रेंस्पांसिव इंडस्ट्रीज
मौजूदा बाजार मूल्य- ९० रुपये - लक्ष्य - 107 रु पये  - सलाह-खरीदें
रेंस्पांसिव इंडस्ट्रीज लि. पीवीसी/विनाइल फ्लोरिंग सौल्यूशंस, सीट कवरिंग, अप-होल्सटर, फार्मास्युटिकल पैकेजिंग, ट्रांसपैरेंट शीटिंग, व शिपिंग रोप्स का निर्माण करने वाली कंपनी है। वित्त वर्ष 20१२ की दूसरी तिमाही में इसने क्षमता विस्तार किया है। इससे यह घरेलू बाजार में मजबूत होगी। इसका लक्ष्य १०७ रुपये है। इस स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य ९0 रुपये है। इस शेयर को आप खरीद सकते हैं। 


एवरेस्ट कांटो सिलेंडर लिमिटेड
मौजूदा कीमत - २८ रुपये - लक्ष्य-33  रुपये - सलाह- खरीदें
एवरेस्ट कांटो के वित्त वर्ष 20१३ की दूसरी तिमाही का परिणाम ठीक रहा पर अर्निंग क्रिसिल रिसर्च की आशा से कम रही। एवरेस्ट कांटो फेयर वैल्यू को ३८ से कम करके ३३ रुपए पर लाया गया है।  हालांकि लांग टर्म में बाजार सकारात्मक रहने की संभावना बनती दिख रही है। इसलिए इस शेयर पर दांव लगाया जा सकता है।

निर्मल बंग फाइनेंशियल सर्विसेज

बजाज ऑटो
मौजूदा कीमत - 1930.55 रुपये - लक्ष्य- २११०/२१८० रुपये सलाह-खरीदें
१८१० के स्तर गंभीर सपोर्ट जोन से इस स्टॉक ने ऊपर की ओर कूच किया है। ऑक्सीलेटर सिच्युएशन से इसमें बढोतरी का संकेत है। आरएसआई ने भी ४५ स्तर पर मल्टीपल सपोर्ट बनाया है। इस लिहाज से यह शेयर निवेश करने लायक है।


विजया बैंक
मौजूदा कीमत - 58.55 रुपये - लक्ष्य- ६२.६5 रुपये - सलाह-खरीदें
विजया बैंक का स्टॉक इन दिनों जहां पर पहुंचा है वह आगे जाने का संकेत दे रहा है। इसकी आरएसआई भी इसमें अपट्रेंड का संकेत देती है। लिहाजा इस स्टॉक में आगे बढऩे के संकेत हैं और इसमें खरीदारी की जा सकती है।

संदीप कुमार जैन, निशांत जैन विश्लेषक,ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर

इंडियन ओवरसीज बैंक
मौजूदा कीमत - 78.35 रुपये - लक्ष्य 83-85 रुपये  - सलाह- खरीदें
चालू वित्त वर्ष की दोनों तिमाहियों में बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसका लाभ बैंक के शेयरधारकों को भी मिला है। बैंक शेयर को लगातार मिल रहे समर्थन से इसके प्रदर्शन में निरंतरता है। कंपनी शेयर में वर्तमान में तेजी का दौर है। पहले के 75 रुपये के स्तर के मुकाबले इसमें अब तेजी है। ऐसे में निवेशक फिलहाल इसे बतौर निवेश विकल्प चुन सकते है। वर्तमान में तेजी के स्तर को देखते हुए इसके 83 से 85 रुपये के स्तर को छूने का अनुमान है।



टाटा केमिकल्स
मौजूदा कीमत 327.90 रुपये - लक्ष्य- 345 रुपये - सलाह - खरीदें
कंपनी के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए शेयर मजबूत आधार लेते हुए बढ़त की संभावना जगा रहे है। वर्तमान में मिल रहे ऑर्डर एवं बाजारी मांग बढऩे का असर बिक्री पर है। साथ ही कंपनी का प्रदर्शन भी बीती तिमाहियों के मुकाबले सुधार पर है। कंपनी शेयर पिछले स्तर 322 से उबरते हुए 324 रुपये पहुंचा है। बाजार के विपरीत असर के बावजूद कंपनी शेयर में तेजी है। इसकी खरीद 345 रुपये के स्तर तक उचित है। इसका स्टॉप लॉस 310 रुपये है। साथ ही कंपनी शेयर का सीएमपी 327 रुपये है। भविष्य में इसमें तेजी बनाएं रखने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशक इसकी खरीद कर सकते है।

(मौजूदा कीमत - पिछले शुक्रवार को बीएसई पर बंद भाव)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment