विज्ञापन
 
Home >> Property >> Latest News >> चालू वित्त वर्ष 19 फीसदी तक बढ़ेगा हाउसिंग फाइनेंस मार्केट

चालू वित्त वर्ष 19 फीसदी तक बढ़ेगा हाउसिंग फाइनेंस मार्केट

बिजनेस ब्यूरो | Dec 04, 2012, 01:37AM IST
 
 


प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों से आ रही है दिक्कत
इसके बावजूद होगा 17 से 19 फीसदी का इजाफा
ब्याज दरों को घटाने में नहीं है फायदा
पुन: पूंजीकरण पर देना चाहिए जोर

रेटिंग एजेंसी इकरा ने कहा है कि प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों के बावजूद मौजूदा वित्त वर्ष घरेलू फाइनेंस मार्केट में 17 से 19 फीसदी का इजाफा होगा। यह बात एजेंसी की एक रिपोर्ट में कही गई है।


इकरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों के चलते प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में काफी दिक्कत आ रही है। बावजूद इसके बैंकों द्वारा दी जा रही होम लोन की आवश्यक योजनाओं के चलते और होम लोन की दरों में नर्मी लाने से बाजार में इजाफा देखा जाएगा।


इकरा के आकलन के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष हाउसिंग क्रेडिट आउटस्टैंडिंग करीब 6,26,100 करोड़ रुपये रहा। हालांकि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में इसमें करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष होम फाइनेंस की श्रेणी में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


एजेंसी के मुताबिक ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाली श्रेणियों में डेवलपर्स को कम आय, उच्च मुद्रास्फीति  और ऊंची ब्याज दरों के चलते काफी परेशानी आ रही है। जहां तक ब्याज दरों में कटौती की बात है तो इस संबंध में इकरा ने बताया कि इस तरह का कदम हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए फायदेमंद नहीं रहेगा क्योंकि उनके द्वारा दिए जा रहे कर्ज का प्रमुख हिस्सा फ्लोटिंग रेट पर आधारित है।


इकरा का अंदाजा है कि अगले पांच साल तक के लिए होम लोन कंपनियों के खातों में सालाना 25 फीसदी का इजाफा दर्ज किया जाएगा। साथ ही एजेंसी ने पुन:पूंजीकरण पर जोर दिया क्योंकि इन कंपनियों को अपनी कोर कैपिटल बचाने के लिए 44,000 करोड़ रुपये के कर्ज की जरूरत पड़ेगी।


इसमें से 27,000 करोड़ रुपये आंतरिक स्रोत से जुटाए जा सकते हैं बाकी के फंड का इंतजाम बाहरी स्रोत से करना होगा। जहां तक एसेट क्वालिटी की बात है तो फिलहाल इन होम फाइनेंस कंपनियों का ग्रॉस एनपीए 0.77 फीसदी है जो सरकारी बैंक की तुलना में बेहतर है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment