विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Improving The Status Of Jobs In The Country

सुधर रही है देश में नौकरियों की स्थिति

बिजनेस ब्यूरो | Dec 20, 2012, 15:04PM IST
 
 


आर्थिक गतिविधियों में सुधार का असर नवंबर में नौकरियों की स्थिति में सुधार के रूप में दिखा है। नवंबर में ऑनलाइन हायरिंग में गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्जकी गई है।हालांकि मासिक आधार पर इसमें गिरावट रही है।

 

एक ताजा सर्वे के मुताबिक बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में सुधार से अर्थव्यवस्था में उत्साह बढ़ा है। प्रमुख जॉब पोर्टल मॉन्स्टरडॉटकॉम के ऑनलाइन जॉब डिमांड को दर्शाने वाले रोजगार सूचकांक में नवंबर में 12 अंकों की बढ़ोतरी रही है।10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह सूचकांक 129 पर पहुंच गया है, जबकि एक साल पहले इस दौरान यह 117 पर था।

 

मॉन्स्टरडॉटकॉम के मैनेजिंग डायरेक्टर (भारत/मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्वएशिया) संजय मोदी ने कहा कि भारत के रोजगार सूचकांक की रफ्तार अक्टूबर के मुकाबले थोड़ी कमजोर रही है। हालांकि सालाना आधार पर इसमें दहाई अंकों में बढ़ोतरी इस बात को दर्शाती हैकि बिजनेस गतिविधियों से अर्थव्यवस्था में उत्साह लौट रहा है। मासिक आधार पर देखें तो नवंबर के सूचकांक में दो लगातार महीनों के सुधार के बाद गिरावट रही है। नवंबर का सूचकांक 129 रहा है, जबकि अक्टूबर में यह 136 था।

 

सेक्टर आधार पर विश्लेषण दर्शाता है कि सूचकांक में शामिल 27 औद्योगिक क्षेत्रों में से 16 में नौकरियों में सुधार देखा गया है। नवंबर 2011 से इस नवंबर के बीच इन प्रमुख सेक्टरों में ऑनलाइन रिक्रूटमेंट बढ़ी है। इंजीनियरिंग निर्माण, शिक्षा, ऑटो, स्वास्थ्य जैसे प्रमुख सेक्टरों में शानदार सुधार देखने को मिला है। रोजगार सूचकांक इस बात का सूचक है कि किसी महीने में नौकरियों की ऑनलाइन मांग कितनी रही है।

 

मॉन्स्टर इंडिया सहित प्रमुख ऑनलाइन कैरियर आउटलेट्स पर नियोक्ताओं ने नौकरियों के लिए कितने आवेदन मांगे इसके आधार पर यह सूचकांक तैयार किया जाता है। सूचकांक में शामिल 13 व्यावसायिक समूहों में से 8 में नौकरियों की मांग सुधरी है। आर्ट/क्रिएटिव फील्ड में सबसे ज्यादा 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद कानूनी सेवाओं में प्रोफेशनल्स की मांग 14 फीसदी बढ़ी, जबकि फाइनेंस एवं अकाउंट्स में मांग की वृद्धि घटकर 8 फीसदी रही। ऑनलाइन हायरिंग गतिविधियोंं को जानने के लिए जिन 13 शहरों पर सर्वे किया गया उनमें से 12 में हायङ्क्षरग बढ़ी है।

 

कोच्चि 35 फीसदी और जयपुर 27 फीसदी वृद्धि के साथ हायरिंग चार्ट में सबसे ऊपर रहे।बंगलुरू और हैदराबाद में 14 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा वार्षिक वृद्धि दर नौकरियों में रही। जबकि दिल्ली-एनसीआर का प्रदर्शन 3 फीसदी गिरावट के साथ लचर रहा।

रिपोर्ट
मासिक आधार पर रोजगार सूचकांक में गिरावट, अक्टूबर के 136 से घटकर नवंबर में 129 रहा
सूचकांक में शामिल 27 औद्योगिक क्षेत्रों में से 16 में नौकरियों की स्थिति में सुधार देखा गया है
इंजीनियरिंग निर्माण, शिक्षा, ऑटो, स्वास्थ्य जैसे प्रमुख सेक्टरों में शानदार सुधार दर्ज किया गया
ऑनलाइन हायरिंग को जानने के लिए जिन 13 शहरों पर सर्वे किया गया उनमें से 12 में हायङ्क्षरग बढ़ी है कोच्चि 35 फीसदी और जयपुर 27 फीसदी वृद्धि के साथ हायरिंग चार्ट में सबसे ऊपर रहे



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment