विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Expert Comment >> Increase In Acreage Is Expected To Decline In The Cumin

रकबा बढऩे से जीरे में गिरावट की संभावना

बिजनेस ब्यूरो | Dec 26, 2012, 03:43AM IST
 
 


घरेलू व निर्यात मांग से पिछले महीनों में महंगा रहा जीरा

घरेलू व निर्यात मांग में तेजी के कारण पिछले एक माह से जीरे की कीमतों में तेजी आ रही है। लेकिन चालू बुवाई सीजन में इसका रकबा बढऩे के कारण आगामी सीजन में कीमतों में 10 फीसदी तक की गिरावट का अनुमान है। इस साल मानसून के दौरान गुजरात के उत्पादक क्षेत्रों में अच्छी बारिश के चलते जीरे का बुवाई रकबा बढ़ा है।


इससे कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, मांग में तेजी के कारण पिछले तीन-चार महीने में जीरे की हाजिर कीमतों में 500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान भाव 14,500 रुपये से बढ़कर 15,000 रुपये प्रति क्विंटल हो
गए हैं।


गुजरात की ऊंझा मंडी के कारोबारी भरत भाई पटेल ने बताया कि जनवरी के मध्य तक जीरे के कुल रकबे का सही अनुमान लगाया जा सकेगा। इसके बाद आगामी सीजन में जीरे के कीमतों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान अनुमान के मुताबिक यदि रकबा ज्यादा रहता है तो कीमतों में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि निर्यात मांग की संभावना को देखते हुए कीमतों में अधिक गिरावट संभव नहीं होगी।


गुजरात कृषि विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में चालू बुवाई सीजन में अब तक जीरे की बुवाई 13.6 फीसदी अधिक क्षेत्र में की गई है। पिछले साल की समान अवधि में 2.319 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जीरे की बुवाई की गई थी जो इस साल 2.635 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दर्ज की गई है। विभाग के मुताबिक गुजरात में 75-85 फीसदी हिस्सों में जीरे की बुवाई की जा चुकी है। जनवरी के मध्य तक बुवाई के अंतिम आंकड़े आने पर उत्पादन की सही स्थिति का अनुमान लगाया जा सकेगा।


पिछले तीन-चार महीने में दिल्ली थोक बाजार में भी जीरे की कीमतों में भी 500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है। एक माह पूर्व यहां जीरे की सामान्य वैरायटी का भाव 14,600-14,700 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर था जो अब 14,700-14,900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर है। जीरे की बेस्ट क्वालिटी का भाव भी इस दौरान 17,300-17,700 रुपये के स्तर से उछलकर 17,700-18,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment