विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Increasingly Difficult Global Market Downturn In Cotton

विश्व बाजार में सुस्ती से कपास में तेजी मुश्किल

अभिषेक श्रीवास्तव लुधियाना | Dec 29, 2012, 01:27AM IST
 
 


पंजाब की मंडियों में चालू सीजन के दौरान अब तक सिर्फ 40 फीसदी कपास की आवक

वैश्विक मांग कमजोर होने के कारण कपास के भाव में फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है। इस साल देश में कपास का उत्पादन 15 फीसदी कम रहने का अनुमान है। मंडियों में भाव कम होने के कारण किसानों की बिक्री भी धीमी है। इसके बावजूद भाव सुस्त पड़े हुए हैं। पंजाब की मंडियों में कपास के भाव करीब 4100 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।


विश्व बाजार से सुस्ती के संकेत और घरेलू टेक्सटाइल उद्योग की सीमित मांग के चलते भाव कम है। इस वजह से किसान कपास लेकर मंडियों में नहीं आ रहे हैं। चालू सीजन में अभी तक मंडियों में केवल ४0 फीसदी ही कपास पहुंची है। कपास के दाम पिछले साल की तुलना में 5 से 7 फीसदी कम बने हुए हैं। जानकारों के मुताबिक इस साल कपास के दाम वर्तमान स्तर से अधिक नहीं बढ़ेंगे। 


पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में इन दिनों प्रतिदिन 30 हजार गांठ (प्रति गांठ 170 किग्रा) कपास की आवक हो रही है। पिछले साल की तुलना में जहां उत्पादन 15 फीसदी तक घटने की संभावना है। लेकिन कपास के दाम न बढऩे से मंडियों में आवक भी जोर नहीं पकड़ रही है। वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड के डायरेक्टर (मैटीरियल) आई. जी. धूरिया के मुताबिक कपास के दाम वैश्विक बाजार के ऊपर निर्भर हैं।


वैश्विक बाजार में पुरानी कपास का स्टॉक बहुत अधिक है, इसलिए इसकी मांग इस साल कम है। चीन में कॉटन यार्न की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन मिलें बड़े पैमाने पर कपास की खरीद नहीं कर रही है। उन्हें कपास के मूल्य में गिरावट आने की उम्मीद है।


इसी वजह से वे कपास का भारी स्टॉक नहीं कर रहे हैं।
नॉर्दर्न इंडिया कॉटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश राठी के मुताबिक वर्तमान में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में कपास का भाव 4100 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। काफी समय से कपास के दाम सुस्त हैं। कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीआईआई) ने 3500 गांठ खरीदने के बाद सरकारी खरीद बंद कर दी है। मंडियों में इस समय केवल मिलों की मांग चल रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment