SPL: दिग्गज कारोबारी विजय माल्या का लेडी 'लव', तस्वीरों में देखिए सब

18 दिसंबर 1955 को पैदा हुए भारतीय कारोबारी विजय माल्या किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लिकर किंग के नाम से मशहूर माल्या यूबी ग्रुप के चेयरमैन हैं। कोलकाता में पैदा हुए माल्या के पिता विठ्ठल माल्या भी देश के जाने-माने कारोबारी थे। वहीं, उनकी माता का नाम ललिता रमईया था।
एक तरफ जहां किंगफिशर की माली हालत को लेकर दुनिया विजय माल्या को दोषी ठहरा रही है वहीं, खुद माल्या अपने 57वें जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। वो अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक भव्य पार्टी के आयोजन में लगे हुए हैं।
किंग ऑफ गुड टाइम्स कहलाने वाले माल्या अपनी विमान कंपनी किंगफिशर की खस्ता हालत के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस चर्चा के बीच भी उनका लेडी लव कम नहीं हुआ है। किंगफिशर शूट कैलेंडर से लेकर अलग-अलग इवेंट में उन्हें मॉडल्स के साथ आसानी से देखा जा सकता है। आज की हमारी सीरीज माल्या के इसी लेडी लव पर है। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें इसी टॉपिक पर फोटो फीचर-
नोट- आगामी 18 दिसंबर को अपनी अय्याशियों के लिए फेमस विजय माल्या का जन्मदिन है। रीडर्स की विशेष मांग पर दैनिकभास्कर डॉट कॉम माल्या के बर्थडे को लेकर न्यूज की एक खास सीरीज शुरू कर रहा है। इस सीरीज में हम रोज आपको माल्या की जिंदगी से जुड़ी खास बातें, उनकी अय्याशियों, लग्जरी और उनकी पत्नी से जुड़े कई राज खोलेंगे। इस सीरीज की चौथी कड़ी में पेश है माल्या के लेडी लव से जुड़ी तस्वीरों पर एक फीचर-







