हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार अच्छी खासी बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। हांलाकि एशियाई बाजार मिले जुले रुख पर बंद हुए लेकिन यूरोपीय बाजारों के ग्रीन जोन में खुलने का असर भारतीय शेयर बाजारों की चाल पर देखने को मिला। बीएसई में मिडकैप और स्मालकैप सवा एक फीसदी से ऊपर बंद हुए जबकि मेटल सेक्टर को छोड़कर शेष सभी सेक्टर ग्रीन जोन में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी रियलिटी, हैवी कंपोनेंट्स और पावर सेक्टर में देखने को मिली।
बीएसई में आज सबसे ज्यादा फायदे वाले शेयरों में एनटीपीसी, हिंदुस्तानयूनीलीवर, सनफार्मा, डीएलएफ, भेल, टीसीएस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, मारुति सुजुकी और सिपला के शेयर रहे जबकि हिंडाल्को, जिंदल स्टील,टाटा स्टील, स्टरलाइट, हीरो मोटोकॉर्प और एलएंडटी के शेयर घाटे में रहे।
बीएसई सेंसेक्स 173 अंक उछलकर 17,604.96 और एनएसई का निफ्टी 55.95 अंक बढ़कर 5325 पर बंद हुआ।