PHOTOS: कुछ यूं दिखती है दौलतमंदों की दुनिया, हर नजारे में है विलासिता
dainikbhaskar.com
| Dec 04, 2012, 11:26AM IST

दुनिया में दौलतमंदों की कमी नहीं है। साल-दर-साल अरबपतियों और उनके विलासिता से जुड़े संसाधनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महंगी-महंगी लग्जरी कारों से लेकर आलीशान घर, प्राइवेट बिजनेस जेट और लग्जरी लाइफस्टाइल इन दौलतमंदों की खासियतों में से एक है।
अरबपतियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में क्रूज शिप का रोल भी कम नहीं। दुनिया में ऐसी कई क्रूज शिप हैं जो पानी में चलते-फिरते स्वर्ग से कम नहीं हैं। ऐसा ही एक क्रूज शिप है एल्योर ऑफ द सीज।
दुनिया के इस सबसे बड़े जहाज को बनाने में 150 करोड़ डॉलर की लागत आई थी। वर्तमान में इसकी कीमत चार गुने से ज्यादा मानी जा रही है। रॉयल केरेबियन इंटरनेशनल द्वारा बनाए गए इस शिप में 16 पैसेंजर डेक बने हुए हैं। 5400 पैसेंजर की क्षमता वाले इस शिप की फुल लोड कैपेसिटी 6360 है।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)
एल्योर ऑफ द सीज में दौलतमंदों के भोग-विलास के लिए एक से बढ़कर सभी संसाधन मौजूद हैं। इसकी लंबाई 360 मीटर है। वहीं, इसकी ऊंचाई 72 मीटर और बीम 47 मीटर है।
सुविधाओं के मामले में इसमें दो डेक-डांस हॉल, 1380 सीटों के साथ मूवी हॉल, आईस स्केटिंग, न्यूमेरस पूल, स्पा, जिम और रॉक क्लाइंबिंग वॉल भी हैं। इसे टेक्नो फ्रेंडली बनाने के लिए बटन के साथ हर डेक पर टच स्क्रीन गाइड भी दिया गया है, जिसमें रूम फाइंडर और वट टू डू राइट नाउ जैसे फीचर शामिल हैं।
एल्योर ऑफ द सीज को खास तौर से ऑल इन वन प्लेटफॉर्म के तर्ज पर बनाया गया है। यानी सारी सुख-सुविधाएं एक प्लेटफॉर्म पर। इसके चलते ही दौलतमंदों की जरूरत की हर सुविधा को इस क्रूज शिप में शामिल किया गया है। स्पोर्ट्स एक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए शिप में 2 पूल एंड स्पोर्ट्स जोन बनाया गया है।
टीनेजर के लिए टीन जोन, लाउंज, डाइनिंग रूम, स्टेटरूम, एक्वाथिएटर, बोर्ड वॉक, लाइफबोट्स, लॉफ्टस, मार्केट प्लेस, चैपल, सेंट्रल पार्क, रॉयल प्रोमेनेड, एंटरटेनमेंट प्लेस, टाइड बार, सोलारियम, यूथ के लिए यूथ जोन, स्पा, हेलीपैड जैसे कई शानदार फीचर्स भी शामिल हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें इस चलते-फिरते स्वर्ग के अंदर के नजारे-









