विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Inside Pics Of Ratan Tata Private Business Jet

अरबों की दौलत के मालिक टाटा के PRIVATE प्लेन के अंदर की खास तस्वीरें

1 of 28 Photos
दुनिया में दौलतमंदों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में इन दौलतमंदों को रिहायशी सुख देने वाले नए-नए साधन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक साधन है आलीशान प्राइवेट बिजनेस जेट। जो जितना अमीर उसके पास है उतना बेहतरीन निजी जेट।
 
भारतीय धनकुबेरों के प्राइवेज जेट प्लेन का शौक यूं तो पहले से ही जगजाहिर है। लेकिन बात अगर रतन टाटा के प्राइवेट जेट प्लेन की हो तो फिर क्या कहने। देश के सबसे बड़े कारोबारी घराने टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा 28 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। मिस्त्री उनकी जगह लेंगे। अपने रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने कई खास प्लानिंग भी कर रखी है। टाटा ने खास तौर से अपने रिटायरमेंट के लिए ही कोलाबा में आलीशान घर भी बनवाया है। दिलचस्प है कि टाटा का यह रिटायरमेंट उनके जन्मदिन वाले दिन ही है।
 
देश के सबसे बड़े समूह टाटा के चेयरमैन रतन टाटा का कारोबारी दुनिया में एक अलग नाम है। खानदानी दौलतमंद टाटा इंडिया के सबसे इंडिया के सबसे ताकतवर सीईओ की लिस्ट में नंबर वन पोजिशन पर हैं। वह लगातार चौथे साल पहले नंबर पर रहे। इस लिस्ट में शायद रतन टाटा का यह आखिरी साल है। वह 28 दिसंबर 2012 के आखिर में रिटायर हो रहे हैं।
 
 
1937 में पैदा हुए टाटा ने 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन के रूप में पद संभाला। तब से अब तक टाटा की कंपनियों ने कई नए मुकाम बनाए। इस नए मुकाम के दौरान उनका फ्लाइंग प्रेम भी किसी से छुपा नहीं रहा। बतौर पायलट उन्होंने कई बार प्लेन उड़ाया है। प्लेन से प्रेम के चलते ही उन्होंने अपने बिजनेस जेट के रूप में आलीशान जेट Dassault Falcon 2000 को अपने बेड़े में शामिल किया।
 
2 क्रू और 12 से 19 पैसेंजर की क्षमता वाले इस प्लेन की अधिकतम स्पीड 920 किमी प्रति घंटा है। वहीं, यह जमीन से 51000 फीट ऊपर उड़ने में सक्षम है। फालकॉन में 6.2 फीट का हेडरूम और 7.8 फीट चौड़ाई दी गई है। इसमें बिजनेस मीटिंग के लिए मीटिंग हॉल, मल्टीमीडिया प्रजेंटेशन सुविधा, अल्ट्रा लग्जरी लिविंग रूम और एंटरटेनमेंट की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। 
 
रतन टाटा के इस आलीशान जेट के अंदर की तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment