विज्ञापन
 
Home >> Personal Finances >> Insurance >> Insurance Pension Product Market Will Be Buzzing Again

बीमा पेंशन प्रोडक्ट का बाजार फिर होगा गुलजार

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 26, 2012, 01:48AM IST
 
 


जोरदार तैयारी
कोटक लाइफ इंश्योरेंस, बजाज आलियांज लाइफ इश्योरेंस, रिलायंस लाएगी बीमा प्लान
ज्यादा कंपनियों के उत्पाद आने से रिटर्न को लेकर कंपनियों में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
पेंशन की जरूरत  के मद्देनजर कंपनियों के बड़े कारोबार की उम्मीद

जीवन बीमा उद्योग में एक बार फिर से पेंशन उत्पादों का बाजार गुलजार होने की राह पर है। हाल में निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने पेंशन उत्पाद बाजार में उतारा है। इसके अलावा कोटक लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑलियांज लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस सहित कई बीमा कंपनियों के बीमा उत्पाद बाजार में आने वाले हैं।


जीवन बीमा कंपनियों का कहना है कि देश में पेंशन उत्पादों की मांग बढ़ रही है। कंपनियां पेंशन उत्पादों के लिए उपलब्ध कारोबारी संभावनाओं का दोहन करने की रणनीति पर काम रही हैं। आने वाले समय में एक बार फिर से पेंशन उत्पादों का जीवन बीमा कंपनियों के कारोबार में अहम योगदान होगा।


एचडीएफसी लाइफ के वाइस प्रेसीडेंट (प्रोडक्ट एंड डायरेक्ट चैनल) संजय त्रिपाठी का कहना है कि हमने अपना पेंशन उत्पाद एक दिसंबर को लांच किया है। इस अवधि में ग्राहकों का बेहतर रिस्पांस रहा है। आने वाले समय में हम और पेंशन उत्पाद लांच करेंगे। संजय त्रिपाठी का कहना है कि पेंशन उत्पाद के सेगमेंट से हम सिंगल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। 


निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी कोटक लाइफ इंश्योरेंस के वाइस प्रेसीडेंट सुरेश अग्रवाल ने बिजनेस भास्कर को बताया कि बीमा नियामक संशोधित गाइडलाइंस के आधार पर नए पेंशन उत्पादों को मंजूरी दे रहा है। अगले कुछ माह में बाजार में कई पेंशन उत्पाद आ सकते हैं। हमारी कंपनी का पेंशन उत्पाद भी जल्दी बाजार में होगा।


अग्रवाल का कहना है कि संशोधित गाइडलाइंस में बीमा नियामक ने मूलधन की गारंटी देने की बात कही है। बाजार में पेंशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेंशन उत्पादों की मांग बढ़ रही है। अग्रवाल के मुताबिक कुछ वर्ष पहले तक जीवन बीमा उद्योग के कारोबार में पेंशन उत्पादों का योगदान 25 फीसदी तक हुआ करता था। लेकिन बीमा नियामक द्वारा पेंशन उत्पादों पर न्यूनतम रिटर्न 4.5 निर्धारित करने के बाद बीमा कंपनियों ने पेंशन उत्पादों से किनारा कर लिया था।


बजाज ऑलियांज लाइफ इंश्योरेंस के हैड (मार्केटिंग मैनेजमेंट) रितुराज भट्टाचार्य का कहना है हमारी कंपनी ने भी बीमा नियामक के पास पेंशन उत्पाद फाइल किया हुआ है। हम इस पर बीमा नियामक की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। रितुराज भट्टाचार्य का कहना है कि अगले छह माह में कई जीवन बीमा कंपनियों के पेंशन उत्पाद बाजार में होंगे। ऐसे में जीवन बीमा कंपनियों में रिटर्न को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। एक वर्ष के बाद बीमा कंपनियों के रिटर्न का तुलनात्मक विश्लेषण होगा।


इस तरह से हर बीमा कंपनी रिटर्न के लिहाज से दूसरी कंपनियों पर बढ़त कायम करना चाहेगी। इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा। निजी क्षेत्र की ही बीमा कंपनी रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस भी जल्द ही पेंशन उत्पाद लांच करने की तैयारी कर रही है।
जीवन बीमा उद्योग के जानकारों का मानना है कि मौजूदा समय में जीवन बीमा कारोबार में पेंशन उत्पादों का योगदान घटकर एक फीसदी रह गया है। इस समय सिर्फ भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ही पेंशन उत्पाद पेश कर रही है।


नई गाइडलाइंस आने के बाद जीवन बीमा कंपनियां नए सिरे से पेंशन उत्पादों के सेगमेंट का कारोबार पुराने स्तर पर ले जाने की कोशिश में हैं। भारत में लोगों की उम्र बढऩे और न्यूक्लियर परिवारों की संख्या में इजाफा होने से पेंशन प्लान की जरूरत लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा निजी क्षेत्र का आकार बहुत बड़ा होने से भी जीवन बीमा कंपनियां इस सेगमेंट में शानदार कारोबारी संभावनाएं देख रही हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment