न्यूयॉर्क. सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग इस धरती पर मौजूद 50 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं और वे इस एलीट क्लब के संभवत:सबसे युवा सदस्य हैं। फोर्ब्स के आकलन के मुताबिक जुकरबर्ग दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।
मार्क की संपत्ति अब तक एक राज बनी हुई थी। लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। आईपीओ लाने की तैयारी में जुटे फेसबुक के कागजातों से माइकल जुकरबर्ग की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जुकरबर्ग के पास करीब 8 खरब रुपये (16 अरब अमेरिकी डॉलर) की संपत्ति है। जुकरबर्ग बेस सैलरी के तौर पर 5 लाख अमेरिकी डॉलर (ढाई करोड़ रुपये) पाते हैं। उनकी तनख्वाह 1 जनवरी, 2013 से एक डॉलर हो जाएगी।
फेसबुक की ओर जमा किए दस्तावेजों से साफ हुआ है कि फेसबुक में मार्क की हिस्सेदारी करीब एक चौथाई है। जुकरबर्ग के पास फेसबुक के 534 मिलियन शेयर हैं और एक शेयर की कीमत करीब 1516. 23 रुपये (29.73 अमेरिकी डॉलर) है। आईपीओ के जरिए फेसबुक बाज़ार से 2 खरब रुपये (5 अरब डॉलर) उगाहने की तैयारी में है। जानकार फेसबुक की कुल कीमत करीब 85 अरब अमेरिकी डॉलर आंकते हैं।
अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अगर फेसबुक का आईपीओ सफल रहा तो फेसबुक तीन-चार महीनों में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो जाएगी। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में मौजूद यह कंपनी बाज़ार से 5 अरब डॉलर उगाहने की तैयारी में है। अब तक किसी इंटरनेट कंपनी ने बाज़ार से इतनी बड़ी रकम नहीं उगाही है। इससे पहले 2004 में गूगल ने 1.9 अरब डॉलर उगाहे थे। फेसबुक के दुनिया भर में 84 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं और वह गूगल को मात देने की तैयारी में है।
Related Articles:
इस मंदिर की दौलत के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
पांच वर्षों में तीन गुनी होगी भारतीयों की दौलत
देश की कुल दौलत का 70 प्रतिशत 8200 लोगों के पास
इस कंपनी ने एक दिन में कमाई छप्पर फाड़ दौलत
मुकेश अंबानी की दौलत में आई हजारो करोड़ की गिरावट
कर्नल गद्दाफी के पास 75 अरब डॉलर की दौलत थी
यह देश गरीबों को बांटेगा छप्पर फाड़ दौलत
इन मंत्री जी की दौलत 2 साल में बढ़ी 1000 फीसदी
इस देश की 16 कंपनियों के पास है उसकी आधी दौलत
मुकेश अंबानी, मुंजाल, अजीम प्रेमजी को मिली अरबों की दौलत
दुनिया की आधी दौलत के मालिक हैं ये लोग