साइरस मिस्त्री बतौर चेयरमैन आज 100 अरब डालर के टाटा घराने की बागडोर संभालने जा रहे हैं। इस दिन करीब २१ सालों तक समूह की कमान संभालने वाले रतन टाटा अपना पद छोड़ रहे हैं। मिस्त्री ग्रुप की कमान संभालने वाले छठवें चेयरमैन हैं। मिस्त्री रतन टाटा के करीबी रिश्तेदार हैं। 43 साल के साइरस मिस्त्री फिलहाल टाटा संस के उपाध्यक्ष हैं। वह 2006 में उपाध्यक्ष बने थे। 28 दिसंबर को रतन टाटा के रिटायर्ड होने के बाद वह कंपनी के अध्यक्ष हो जाएंगे ।
साइरस मिस्त्री मशहूर उद्योगपति पालोन जी मिस्त्री के छोटे बेटे हैं। वह रतन टाटा की तरह पारसी समुदाय से हैं। साइरस मिस्त्री रतन टाटा के करीबी हैं। 1930 में साइरस के दादा जी ने टाटा कंपनी के शेयर खरीदे थे। आज टाटा समूह में उनकी 18.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें साइरस मिस्त्री से जुड़ी अहम जानकारियां।