आम आदमी को भले ही लगता हो कि विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस की जो वर्तमान स्थिति है वो उनके फैसलों के चलते है। लेकिन असल में उन्हें उनके सटीक फैसले के लिए ही किंग ऑफ गुड टाइम्स कहा जाता है। यही कारण है कि माल्या खुद के फैसलों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। इसी भरोसे को जीते हुए माल्या अपनी जिंदगी के 57 साल पूरे करने की दहलीज पर आ गए हैं।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)
आने वाले 18 दिसंबर यानी मंगलवार को अपने जन्मदिन पर वो 57 साल के हो जाएंगे। इस 57 साल में लिकर किंग माल्या ने अपनी जिंदगी और कंपनी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनका सामना किया है और किंग ऑफ गुड टाइम्स की उपाधि हासिल की है।
आज की हमारी सीरीज माल्या से जुड़े इसी उतार-चढ़ाव पर है। आज जिन ऊंचाईयों पर वो सफलता की कहानी लिख रहे हैं उसमें माल्या को कई असफलताएं भी देखने को मिली हैं। तो आइए आगे की स्लाइड पर क्लिक कर एक नजर डालते हैं माल्या की जिंदगी के सुने-अनसुने पलों पर।
नोट- आगामी 18 दिसंबर को अपनी अय्याशियों के लिए फेमस विजय माल्या का जन्मदिन है। रीडर्स की विशेष मांग पर दैनिकभास्कर डॉट कॉम माल्या के बर्थडे को लेकर न्यूज की एक खास सीरीज शुरू कर रहा है। इस सीरीज में हम रोज आपको माल्या की जिंदगी से जुड़ी खास बातें, उनकी अय्याशियों, लग्जरी और उनकी पत्नी से जुड़े कई राज खोलेंगे। इस सीरीज की तीसरी कड़ी में पेश है माल्या की जिंदगी के सुने-अनसुने पलों पर एक फोटो फीचर-