विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Vaayda market >> मध्य प्रदेश में धनिया के रकबा में भारी गिरावट

मध्य प्रदेश में धनिया के रकबा में भारी गिरावट

धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया - भोपाल | Dec 08, 2012, 02:35AM IST
 
 


पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी कम क्षेत्र में धनिया की बुवाई का अनुमान


मंडियों में तेजी
अगली फसल में कम पैदावार के अनुमान से तेजी
मांग सुधरने से भी धनिया के भाव पिछले एक माह में बढ़े
मंडियों में भाव 4300-5250 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे

मध्य प्रदेश की मंडियों में दूसरे राज्यों से मांग बढऩे और वायदा सौदों में डिलीवरी के चलते धनिया के भावों में तेजी का बना हुआ है। मौजूदा रबी सीजन में धनिया की बुवाई भी पिछले साल के मुकाबले करीब 40 फीसदी कम रहने का अनुमान है। इससे भी धनिया के मूल्य में तेजी का रुख रह सकती है। इस समय मंडियों में धनिया का भाव 4300-5250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है।


बीते करीब एक माह के दौरान धनिया के मशीन क्लीन क्वालिटी के धनिया में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ चुकी है। वर्तमान में प्रदेश की प्रमुख मंडियों गुना और कुंभराज मंडियों में धनिया की आवक क्रमश: 3500 और 200 बोरी की है।  गुना में धनिया के थोक कारोबारी व निर्यातक संजीव चौधरी ने कहा कि इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले करीब 40 फीसदी कम धनिया की बुवाई हुई है। इसलिए भावों में तेजी बनी हुई है। इस वर्ष केरी फॉरवर्ड स्टॉक भी खत्म हो गया है।


ऐसे में बाजार में सप्लाई कम होने के कारण और अगले वर्ष कम उत्पादन की आशंका के चलते मजबूती की धारणा है। वहीं, गुना के व्यापारी चिमन लाल जैन ने कहा कि वर्तमान में धनिया का भाव मंडियां में 4000-4300 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं मशीन क्लीन क्वालिटी के धनिया का भाव 5000-5100 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।


कुंभराज मंडी के व्यापारी भगवान दास तापडिया ने कहा कि इस साल किसान को धनिया से अच्छी आय नहीं मिली। एक अनुमान के अनुसार किसानों के प्रति बीघा धनिया की खेती से उन्हें सिर्फ 9000 रुपये की आमदनी हुई। जबकि चना, गेहूं और सरसों उगाने वाले किसानों को इससे दो गुना आमदनी मिली।


इसलिए मौजूदा रबी सीजन में धनिया की खेती की ओर किसानों का दिलचस्पी घटी है। फसल की आवक से समय धनिया का भाव 4300 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल था। बीते एक सप्ताह में भावों में 300 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment