विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Mallya's 57th Birthday Party Destination

PICS: माल्या का बर्थ डे, सितारों के बीच जाम संग चलेगा जश्न का दौर

1 of 26 Photos

एक तरफ जहां किंगफिशर की माली हालत को लेकर दुनिया विजय माल्या को दोषी ठहरा रही है वहीं, खुद माल्या अपने 57वें जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी महीने की 18 तारीख यानी मंगलवार को लिंकर किंग माल्या का जन्मदिन है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक भव्य पार्टी के आयोजन की तैयारी जोरों पर है।

माल्या के गोवा स्थित किंगफिशर विला में होने वाली इस पार्टी में दुनिया भर से मेहमान आएंगे। इनमें बॉलीवुड स्टार, कारोबार जगत की हस्तियां, पॉलिटिशियन और अन्य वीवीआईपी लोग शामिल हैं। पिछले साल भी माल्या के बर्थडे पर सलमान खान से लेकर कुनाल कोहली, डीनो मौर्या और गौतम सिंघानिया जैसी हस्तियां शामिल थीं। तब भी माल्या ने अपने नेपनशी रोड वाले बंगले में पार्टी के दौरान अय्याशी की सारी व्यवस्था कर रखी थी।

दिलचस्प है माल्या का जन्म 18 दिसंबर 1955 में कोलकाता में हुआ था। यूबी ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन माल्या के पिता विठ्ठल माल्या भी देश के नामचीन कारोबारी थी। वहीं, उनकी माता का नाम ललिता रमईया था।

माल्या का 57वें बर्थडे के पार्टी डेस्टिनेशन किंगफिशर विला के अंदर एक से बढ़कर एक भोग विलास की सुविधाएं हैं। विला के चारों ओर हरा-भरा गार्डन बना हुआ है। कई बड़े-बड़े साइज के कमरों के साथ विला में 3 ग्रैंड साइज बैडरूम बने हुए हैं।

(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)

माल्या ने अपने इस विला के हर कोने को अपने हिसाब से डेकोरेट करवाया है। वहीं, लिविंग रूम में लकड़ी के फर्नीचर का इस्तेमाल कर इसे खूबसूरत लुक देने की कोशिश की गई है। एंटरटेनमेंट और लग्जरी से जुड़ी सारी सुविधाएं इस विला में मौजूद हैं।

 

आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें उस जगह के नजारे जहां शराब, शबाब और सितारों के बीच माल्या मनाएंगे अपना बर्थडे।

 

आगामी 18 दिसंबर को अपनी अय्याशियों के लिए फेमस विजय माल्या का जन्मदिन है। रीडर्स की विशेष मांग पर दैनिकभास्कर डॉट कॉम माल्या के बर्थडे को लेकर न्यूज की एक खास सीरीज शुरू कर रहा है। इस सीरीज में हम रोज आपको माल्या की जिंदगी से जुड़ी खास बातें, उनकी अय्याशियों, लग्जरी और उनकी पत्नी से जुड़े कई राज खोलेंगे। इस सीरीज की दूसरी कड़ी में पेश है उनके बर्थडे डेस्टिनेशन पर एक फोटो फीचर-
 

(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)
 


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment