विज्ञापन
 
 
 
 

जुकरबर्ग की दौलत से भारत भर में बिछ सकता है मेट्रो ट्रेन का जाल!

 
Source: बिज़नेस ब्यूरो   |   Last Updated 14:38(02/02/12)
 
 
 

फेसबुक के प्रमोटर मार्क ज़करबर्ग के पास इतनी दौलत है कि आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते कि उससे वह क्या कुछ कर सकते हैं।

ज़करबर्ग की दौलत आज 20 अरब डॉलर मानी जाती है। इतनी राशि में दिल्ली, बंगलुरू, कोच्चिं और मुंबई की मेट्रो रेल परियोजनाएं पूरी हो सकती हैं। ध्यान रहे कि दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण में 108 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाना है और 67 नए स्टेशन भी बनने हैं। इस पर कुल खर्च 6 अरब डालर ही होंगे जबकि बंगलुरू मेट्रो पर 5.7 अरब डॉलर का खर्च आएगा।

इस दौलत से भारत की सबसे बड़ी हाई वे परियोजना स्‍वर्णिम चतुर्भुज (गोल्डन क्वारिलेटरल) जिसके तहत देश को एक सड़क से जोड़ने का काम चल रहा है, को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसके तहत 5,846 किलोमीटर सड़क बननी है और इस पर कुल लागत 12 अरब डॉलर आएगी। यानी इसके अलावा भी भारत की अन्य सड़कें बन जाएंगी।

हाल ही मुंबई में बने नए बान्द्रा वर्ली सी लिंक जैसी परियोजना भी इस पैसे से तैयार हो जाएगी। राजीव गांधी सेतु के नाम से मशहूर इस ब्रिज पर 16 अरब डॉलर का खर्च आया था। यह दौलत भारत की तमाम इंटरनेट कंपनियों में हुए निवेश का भी दुगना है।

फेसबुक की कुल वैल्यू यानी 100 अरब डॉलर से भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरकारी कंपनी ओएनजीसी को खरीदा जा सकता है। ज़करबर्ग के इस दौलत से भारत के कई राज्यों का बजट पूरा हो जाएगा।


Related Articles:
8 खरब रुपये के मालिक हैं 27 साल के जुकरबर्ग
फेसबुक के मालिक की दौलत जानकर दंग रह जाएंगे आप!
एक महीने में जारी होगा फेसबुक का आईपीओ
फेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी बनने की तैयारी में
फेसबुक में इंजीनियर की तनख्‍वाह 87 लाख रुपये!
फेसबुक करने जा रहा है अपने इतिहास का सबसे बड़ा कारनामा
कार कंपनियां फेसबुक के जरिये बेच रही हैं कारें
अब और तेजी से फेसबुक पर होगी शेयरिंग
फेसबुक समेत 21 सोशल साइट्स के खिलाफ होगी कार्रवाई
चलती कार में फेसबुक के जरिए निभाइये दोस्ती
चलती कार में फेसबुक के जरिए निभाइये दोस्ती









 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 6

 

 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment