मंगलवार को अमेरिका से आए आंकड़ों में कंज्यूमर कांफिडेंस में आई गिरावट ने बेसमेटल में गिरावट ला दी| तो वहीं युरोप से आए आंकड़ों ने बुधवार के कारोबार की दिशा बदल दी| आज का दिन भी आंकड़ों का दिन ही रहने वाला है| खासतौर पर युरोप का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स| प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स के साथ साथ अमेरिका के रोजगार के आंकड़े बाजारों के रुख को तय करेंगे| तेजी के साथ बदलते आंकड़ों में बाजारों में उठा-पटक जारी रहेगी| फंडामेंटल नजरिए को देखें तो बाजारों के फंडामेंटल काफी कमजोर हैं| कॉपर में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली की जा सकती है| आज के लिए कॉपर में 417 रुपए के स्तर पर 411 रुपए के टार्गेट के लिए बिकवाली की जा सकती है | निकिल में भी 1042 रुपए पर 1015 रुपए के स्तर के लिए बिकवाली फायदे का सौदा साबित हो सकती है| बीते कुछ दिनों से कॉपर 415 रुपए के महत्वपूर्ण स्तर को तोड़ नहीं पा रहा था जिसे कॉपर ने बुधवार के कारोबार में तोड़ दिया| दूसरा रुपए में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है | डॉलर का 49 रुपए के नीचे जाना भारतीय बाजारों में बेसमेटल पर दबाव बनाए हुए है| बेसमेटल पर इस समय दोहरी मार देखने को मिल रही है| डॉलर का कमजोर होना और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेसमेटल में कमजोरी आना| इसके साथ नेचुरल गैस की कीमतों में अभी गिरावट जारी रहेगी| नेचुरल गैस में चालू स्तरों पर भी बिकवाली में जाया जा सकता है| नेचुरल गैस में 108-109 रुपए के स्तर देखने को मिल सकती हैं| लंबी अवधि के निवेशकों के लिए नेचुरल गैस आने वाले समय के लिए बेहतरीन विकल्प के तौर पर उबरेगी लेकिन फिलहाल नेचुरल गैस के फंडामेंटल नेचुरल गैस के दामों को सहारा नहीं दे पा रहे जिसके चलते नेचुरल गैस में गिरावट बनी हुई है जो फरवरी महीने में जारी रहेगी|
रुपा मैहत्ता
एमडी, स्मृत्ति कमोडिटीज़