जानिए, जून तक कैसे ये सब हो जाएंगे मालामाल!
Source: बिजनेस ब्यूरो | Last Updated 11:42(02/02/12)
भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जेब भरने वाली खबर है। लॉंग टर्म निवेशकों को जून तक बीएसई सेंसेक्स से करोड़ों रुपये का मुनाफा हो सकता है। वो भी बिना किसी रिस्क के। जी हां, जून 2012 तक बीएसई सेंसेक्स 20000 से भी पार जा सकता है। जेपी मॉर्गेन एसेट मैनेजमेंट और रिसर्च फर्म वैल्यू नोट्स का सर्वे तो यही कहता है। तो फिर मालामाल बनने के लिए बना लीजिए निवेश की योजना।
सर्वे के मुताबिक, शेयर बाजार में जारी अस्थिरता से भारतीय निवेशक पूरी तरह से बचे हुए दिखाई देते हैं। तकरीबन 48 फीसदी रिटेल निवेशक और 76 फीसदी विशेषज्ञ जून 2012 में शेयर बाजार के 20 हजारी होने की संभावना जता रहे हैं।
नवंबर-दिसंबर 2011 के दौरान हुए इस सर्वे में कई शहरों के निवेशकों और विशेषज्ञों से शेयर बाजार के भविष्य पर चर्चा की गई। दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई इनमें प्रमुख शहर हैं।
सर्वे के मुताबिक, लगातार गिरते बाजार के बीच निवेशकों का विश्वास शेयरों की जगह म्युचूअल फंड में ज्यादा बढ़ा है। जहां पहले 70 फीसदी निवेशकों का रुख शेयर की ओर था, वहीं अब ये घटकर 56 फीसदी ही रह गया है। उधर, म्युचूअल फंड में निवेश का आंकड़ा 44 फीसदी से बढ़कर 68 फीसदी हो गया है।
दिलचस्प है कि निवेश को लेकर बन रहे माहौल के बीच कॉपोरेट जगत, सलाहकार और निवेशक जुलाई 2011 की तुलना में काफी आशावादी हैं। उधर, इबिंग निवेश विश्वास सूचकांक (125) भी चालू तिमाही और बीती तिमाहियों में बाजार के लिए कुछ खास सुधार की गुंजाइश नहीं दिखा रहा है। पिछली 5 तिमाहियों के दौरान बाजार में हुए उठापटक के बीच आईसीआई में लगातार गिरावट आई है। हालांकि अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शेयर बाजार में उछाल की उम्मीद है।